पुलिस ने टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर से हटाए बैरिकेड, टिकैत बोले- ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जाएंगे
11 महीने से बंद बॉर्डर के रास्ते खुलेंगे.

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद निकला रास्ता टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर के खुलने का रास्ता सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद खुला है. असल में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई के दौरान ये बात सामने आई थी कि रास्ता बंद होने की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है. किसान आंदोलन के चलते बंद सड़कों को खुलवाने के लिए दायर याचिका पर 21 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया था कि विरोध-प्रदर्शन किसानों का अधिकार है, लेकिन सड़कों को हमेशा के लिए अवरुद्ध नहीं किया जा सकता है. इस संबंध में कोई संदेह नहीं होना चाहिए. इस पर किसान संगठनों के वकील दुष्यंत दवे ने कहा था कि सड़क को तो पुलिस ने बंद किया है. इसके बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने भी पत्रकारों से बात करते हुए गाजीपुर बॉर्डर से रास्ता खाली करने की बात कही थी. उनका कहना था कि रास्ता किसानों नहीं बल्कि पुलिस ने बंद कर रखा है. सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होनी है. इसमें दोनों पक्षों को सुप्रीम कोर्ट में बताना होगा कि रास्ता खोलने को लेकर उन्होंने क्या प्रयास किए हैं.#WATCH | Removal of Police barricading at Tikri (Delhi-Haryana) border underway. The barricading is also being removed from Ghazipur (Delhi-Uttar Pradesh) border.
Farmers' agitations against the three farm laws have been going on at these borders. pic.twitter.com/GrC3G7Vnze — ANI (@ANI) October 29, 2021
There are plans to open emergency routes at Tikri border (Delhi-Haryana) & Ghazipur border (Delhi-UP) that are blocked due to ongoing farmers' protest. The barricades placed at the borders will be removed after getting farmers' consensus: Delhi Police (Visuals from Tikri border) pic.twitter.com/Fzv76lSPy2 — ANI (@ANI) October 28, 2021सुप्रीम कोर्ट के रुख को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार रात को टिकरी बॉर्डर पर सीमेंट से बनाए गए बैरिकेड हटा दिए. सड़क के बीच में लगाई गई लोहे की कीलें भी हटा दी गयीं. इसके अलावा गाजीपुर बॉर्डर से भी अवरोध हटा दिए गए हैं. मौके पर मौजूद पुलिसवाले ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि,
"बैरिकेड हटा दिए गए हैं, रूट को खोला जा रहा है. हमें ऐसा करने के आदेश मिले हैं."
Police barricading being removed from Ghazipur (Delhi-Uttar Pradesh) border where a farmers' agitation against the three farm laws is underway.
A Police personnel at the spot says, "The barricades are being removed, the route is being opened. We received the orders." pic.twitter.com/Au2XN6uvmp — ANI (@ANI) October 29, 2021
#WATCH | Police barricading being removed from Ghazipur (Delhi-Uttar Pradesh) border where a farmers' agitation against the three farm laws is ongoing. pic.twitter.com/0rLUZvIuMW — ANI (@ANI) October 29, 2021मौके पर मौजूद डीसीपी ईस्ट दिल्ली प्रियंका कश्यप ने कहा कि,
"ये सेक्टर 2 और 3 है. ये नेशनल हाईवे 9 है और हम इसे खोल रहे हैं. नेशनल हाईवे 24 को भी खोला जाएगा."
गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि,This is Sector 2 and 3. It is NH9, we are opening that. NH 24 will also be opened: DCP (East), Delhi, Priyanka Kashyap pic.twitter.com/DUkiU6AhKs
— ANI (@ANI) October 29, 2021
"प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसान कहीं भी अपनी फसलें बेच सकता है. अगर सड़क खुली तो हम भी पार्लियामेंट जाकर अपनी फसल बेचेंगे. पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे. हमने रास्ता नहीं रोका था. सड़क को रोकना हमारे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं है."
PM had said that farmers can sell crops anywhere. If roads are open, we'll also go to Parliament to sell our crops. First, our tractors will go to Delhi. We haven't blocked the way. Blocking road is not part of our protest: Rakesh Tikait, BKU leader in Ghazipur pic.twitter.com/v9y0ER4uDK — ANI UP (@ANINewsUP) October 29, 2021पुलिस बोली, सहयोग करें किसान एबीपी न्यूज ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के हवाले से लिखा है कि रास्ता खोलने के लिए पुलिस तैयार है, लेकिन किसान इस बात का वादा करें कि किसी प्रकार की कोई अराजकता नहीं होगी. इधर दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक भी गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि,
"हमने जो अवरोध लगाए थे उन्होंने हम हटा रहे हैं. हम किसानों से प्रार्थना करेंगे कि लोगों के लिए हाईवे खोल दिया जाए. हमें उम्मीद है कि हमारे इस कदम में किसान भी सहयोग करेंगे."
किसान और पुलिस की फुर्ती से इतना तो साफ है कि जल्दी ही लोगों की महीनों पुरानी दिक्कत से निजात मिलेगी. अब देखने वाली बात ये होगी कि अगर किसान दिल्ली के भीतर ट्रैक्टर ले जाने की कोशिश करते हैं तो पुलिस उनसे कैसे निपटेगी.It's Delhi Police initiative & we're removing the block which we've placed. We'll request farmers so that this highway is opened for ppl.We're hoping our gesture will be reciprocated by farmers: Dependra Pathak, Delhi Police Special Commissioner, Law & Order at Ghazipur Border pic.twitter.com/Z04N5dlfkj
— ANI UP (@ANINewsUP) October 29, 2021

.webp?width=60)

