The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • farmer desi jugaad for wheat fodder in fields viral

थ्रेसर मशीन से डायरेक्ट ट्रॉली में लोड कराया चारा, किसान का देसी जुगाड़ वायरल!

बिना टेंशन के काम हो गया

Advertisement
Farmer jugaad viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
20 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023, 10:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

देश में जुगाड़ कई होते हैं. कम संसाधनों का बेहतरीन उपयोग हमसे बेहतर कौन ही कर सकेगा! चाहे गांव का आदमी हो या शहर का, जुगाड़ से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना लेता है. जब बात किसान की हो तो ये जुगाड़ और क्रिएटिव हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर जुगाड़ से जुड़े वीडियो (Jugaad Video Viral On Social Media) काफी देखे जाते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस वीडियो में किसान ने गजब का दिमाग लगाया है.

आमतौर पर गेहूं की फसल काटने के बाद उसकी थ्रेसर में कटाई की जाती है ताकि गेहूं अलग हो जाएं और चारा (तूड़ा) एक जगह इकठ्ठा कर लिया जाए. बाद में उसे ऊंट गाड़ी या ट्रॉली में भरकर दूसरी जगह ले जाते हैं. इसमें डबल मेहनत होती है. इसी मेहनत को कम करने के लिए किसान ने तगड़ा दिमाग लगाया है. इस किसान ने थ्रेसर से गेहूं काटने के बाद तूड़ा डायरेक्ट ट्रॉली में लोड करवा दिया. इसके लिए उसने थ्रेसर के तूड़ा निकलने वाली जगह को कट्टों से जोड़कर सीधे ट्रॉली से लिंक कर दिया. ये वीडियो काफी देखा जा रहा है. पहले आप ये वायरल वीडियो देखिए....

Embed

लोग इस वीडियो और जुगाड़ को काफी पसंद कर रहे हैं. कह रहे हैं कि किसान ने कमाल का जुगाड़ किया है. किसी ने लिखा कि ये जुगाड़ देश से बाहर नहीं जाना चाहिए.' एक ने लिखा कि ये तो काफी बढ़िया सिस्टम है.' इससे पहले एक किसान का आवारा जानवरों को खेत से भगाने का जुगाड़ भी खासा वायरल हुआ था. इस किसान ने एक बीयर की बोतल और ढिबरी से मस्त जुगाड़ किया था. अगर आपने वो खबर नहीं पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. कुल मिलाकर लोगों को तो ये जुगाड़ बढ़िया लगा और वे इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: अवध ओझा ने गौतम बुद्ध पर बोलते हुए क्या कह दिया, जिस पर जातिवादी कहा गया

Advertisement

Advertisement

()