लड़की ने लड़की को 'भगाया', पापा बेहोश
लड़की थी फरीदाबाद की, गर्लफ्रेंड रहती थी आगरा में.
Advertisement

दिल्ली गे प्राइड में गे राइट्स का प्रतीक रेनबो झंडा पकड़े एक पार्टिसिपेंट. Source: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
फरीदाबाद की एक लड़की ने भाग कर दूसरी लड़की से शादी कर ली है. यानी लेस्बियन मैरिज. दोनों लड़कियां एक दूसरे से प्यार करती थीं.
हिंदुस्तान अखबार की इस खबर के मुताबिक लड़की फरीदाबाद की थी. और पॉलीटेक्निक में पढ़ाई कर रही थी. उसकी गर्लफ्रेंड उसकी एक सहेली की रिश्तेदार थी. सहेली तो घर के पास रहती थी, पर रिश्तेदार आगरा में एक कॉस्मेटिक की दुकान चलाती थी. आगरा से वो अक्सर फरीदाबाद आती रहती. दोनों मिलतीं और इसी तरह दोनों को प्यार हो गया.
लास्ट मंडे को दोनों लड़कियां फरीदाबाद पहुंचीं और SDM और थानेदार को शादी का ऐफिडेविट दे दिया. पुलिस दोनों की शादी तो मान नहीं सकती. क्योंकि लेस्बियन मैरिज के लिए भारत में कोई कानून नहीं है. पर दोनों लड़कियां बालिग हैं, इसलिए उनको साथ रहने से भी कोई माई का लाल रोक नहीं सकता.
आठ जनवरी को लड़की घर से भागी थी. 15 तारीख को पापा ने सारन थाने में लड़की की किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था. लड़की के कॉल डिटेल्स से पता चला कि वो आगरा में रह रही है.
जब लड़की की शादी की खबर मिली तो पापा बेहोश हो गए. बाकी घरवाले भी डिस्टर्ब हो गए.
कहा जा रहा है कि लड़की की लवर का बर्ताव 'लड़कों की तरह' था. एक मनोविज्ञानी का तो ये भी कहना है कि लड़की की गर्लफ्रेंड मेंटल डिसऑर्डर का शिकार है. क्योंकि वो लड़कों की तरह बर्ताव करती है. लल्लन को बड़ा तरस आता है जब पढ़े-लिखे लोग किसी को किसी के पहनावे और बर्ताव की वजह से 'एब्नॉर्मल' बताते हैं. किसी से प्यार करना मेंटल डिसऑर्डर कैसे हो सकता है, ये हमारी समझ के बहार है.

