The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Faridabad groom ran away after destination wedding in Goa dowry case registered

गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग, 25 लाख दहेज लिया...और एयरपोर्ट पहुंचते ही दूल्हा भाग गया

दुल्हन को छोड़कर दूल्हा भाग गया.

Advertisement
groom ran away leaving bride at airport
फरीदाबाद में आरोपी दूल्हे, उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज (सांकेतिक तस्वीर: आजतक)
pic
सुरभि गुप्ता
9 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023, 07:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मेट्रीमोनियल साइट के जरिए जान-पहचान हुई. लड़के और लड़की के परिवार ने रिश्ता पक्का किया. तय हुआ कि गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग होगी. तय कार्यक्रम के तहत एक महंगे से रिसॉर्ट में शादी हुई. लेकिन शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को गोवा के एयरपोर्ट पर ही छोड़कर भाग गया. ये शिकायत दुल्हन के पिता ने दर्ज कराई है. आजतक के सचिन गौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक मामला हरियाणा का है. दुल्हन का परिवार हरियाणा के फरीदाबाद और दूल्हे का परिवार हिसार में रहता है.

'फेरे के वक्त BMW मांगने लगे लड़के वाले'

दुल्हन के पिता ने बताया कि मेट्रीमोनियल साइट के जरिए उन्होंने अपनी बेटी की शादी हिसार के डॉक्टर परिवार में तय की थी. लड़का अबीर नेपाल में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है. उसके पिता अरविंद गुप्ता और मां आभा गुप्ता डॉक्टर हैं. दोनों हिसार में अस्पताल चलाते हैं. दुल्हन के पिता ने बताया,

Image embed

दुल्हन के पिता ने बताया कि बात हुई थी कि रिसॉर्ट का खर्चा दोनों पक्ष उठाएंगे. जनवरी में शादी के लिए दोनों पक्ष गोवा पहुंचा. लड़की के पिता के मुताबिक शादी से पहले लड़के वालों ने पेमेंट नहीं आने की बात कहकर पहले उनसे 25 लाख रुपये मांगे. फिर फेरे के वक्त वो लोग BMW मांगने लगे. लड़की के पिता ने बताया,

Image embed

'दुल्हन को एयरपोर्ट पर छोड़कर भाग गया दूल्हा'

वहीं एयरपोर्ट पहुंचकर लड़का दुल्हन को वहीं छोड़कर भाग गया. लड़की के पिता के मुताबिक एयरपोर्ट पर चेक-इन करने के बाद लड़का ट्राउजर चेंज करने के बहाने से वहां से गायब हो गया. उन्होंने बताया,

Image embed

अब फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है. लड़की के पिता का कहना है कि शादी से लेकर अब तक उनका करीब 2 करोड़ रुपया खर्च हो चुका है. उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे. इस मामले में फरीदाबाद सेक्टर-8 के थाना प्रभारी नवीन कौशिक का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी दूल्हे, उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.  

वीडियो: पकड़ा गया "लुटेरी दुल्हन" गैंग, किस तरकीब से चलती ट्रेन में दूल्हे और परिवार को लूटा था?

Advertisement

Advertisement

()