The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • faridabad dps school student on ventilator due to teacher beating

DPS के 'टीचर' ने छात्र की गर्दन पर ऐसा घूसा मारा वेंटिलेटर पर पहुंच गया

छात्र के परिवार ने बताया कि भाई के कहने पर वो स्कूल लौटा तो PTI टीचर ने फिर उसे मारा था.

Advertisement
DPS faridabad school
(फोटो: आजतक)
pic
धीरज मिश्रा
11 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 11 नवंबर 2022, 10:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फरीदाबाद स्थित डीपीएस स्कूल के एक छात्र के वेंटिलेटर पर पहुंचने का मामला खबरों में है. छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) टीचर की पिटाई के चलते उनका बच्चा वेंटिलेटर पर पहुंच गया है. इलाज के लिए छात्र को ओखला के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे का नाम अपूर्वा सिंह है. वो 12वीं का छात्र है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के पिता उमाकांत ने बताया,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

उमाकांत ने कहा कि एक हफ्ते से बच्चे को होश नहीं आ रहा है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने कहा कि उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है, लेकिन स्कूल कुछ भी करने को तैयार नहीं है. 

इस मामले को लेकर पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत की है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. पिता ने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें अरेस्ट किया जाए.

वहीं डीपीएस स्कूल प्रशासन की ओर से मनीष वाधवा नाम के शख्स ने कहा कि परिजनों को पूरा सपोर्ट दिया जा रहा है. मनीष ने कहा कि स्कूल प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच चाहता है. उनके मुताबिक स्कूल ने उस पीटीआई को सस्पेंड कर दिया है, जिस पर बच्चे को पीटने का आरोप है. वाधवा ने कहा,

Image embed

मनीष ने कहा कि स्कूल बच्चे के साथ खड़ा है और परिवार की हर संभव मदद कर रहा है.

सेहत: दिल अचानक जोर से धड़कने लगता है? क्या ये खतरनाक है?

Advertisement

Advertisement

()