The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • faridabad bank manager and cashier died after car drowned in rain water underpass delhi ncr rain

अंडरपास को क्रॉस करते समय डूब गई पूरी XUV, HDFC के ब्रांच मैनेजर और कैशियर की गाड़ी के अंदर मौत

Faridabad Haryana News: मृतकों की पहचान विराज द्विवेदी और पुण्यश्रेय शर्मा के तौर पर हुई है. पुण्यश्रेय गुरुग्राम सेक्टर 32 के HDFC बैंक के मैनेजर थे और विराज वहां कैशियर के तौर पर काम करते थे.

Advertisement
pic
14 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 14 सितंबर 2024, 01:23 PM IST)
faridabad bank manager and cashier died after car drowned in rain water underpass delhi ncr rain
भारी बारिश के बाद अंडरपास में भरा पानी (फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हरियाणा के फरीदाबाद में बारिश के पानी में गाड़ी डूबने की वजह से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई (Faridabad Car Drowned Two Dead). वो दोनों बैंक में साथ काम करते थे. ये घटना ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के पास की है. दिल्ली NCR में कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते अंडरपास में पानी भर गया. इतना पानी कि उसमें SUV गाड़ी डूब गई.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान विराज द्विवेदी और पुण्यश्रेय शर्मा के तौर पर हुई है. पुण्यश्रेय गुरुग्राम सेक्टर 32 के HDFC बैंक के मैनेजर थे और विराज वहां कैशियर के तौर पर काम करते थे. 13 सितंबर की रात को पुण्यश्रेय ग्रेटर फरीदाबाद के ओमेक्स सिटी में अपने घर की तरफ लौट रहे थे. विराज भी उस रात उन्हीं के घर पर रुकने वाले थे इसलिए दोनों एक साथ महिंद्रा XUV700 गाड़ी में निकले. ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के पास बारिश के बाद काफी भरा हुआ था लेकिन वो अंदाजा नहीं लगा पाए कि पानी में उनकी गाड़ी डूब जाएगी.

विराज द्विवेदी, पुण्यश्रेय शर्मा
विराज द्विवेदी और पुण्यश्रेय शर्मा (फोटो- आजतक)

खबर है कि पानी में अंदर जाने के बाद गाड़ी बंद हो गई और फिर लॉक हो गई. इसके बाद गाड़ी में पानी भरने लगा जिसके चलते विराज और पुण्यश्रेय की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अंडरपास पर एक SUV के फंसने की सूचना मिली थी. टीम ने मौके पर पहुंचकर पुण्यश्रेय के शव को गाड़ी से बाहर निकाला. घंटों ढूंढने के बाद 14 सितंबर की सुबह को 4 बजे विराज का शव बरामद किया गया.

बैंक के एक कर्मचारी आदित्य ने कहा कि अगर वहां पर पुलिस की बैरिकेडिंग होती तो शायद वो लोग अडंरपास के नीचे से जाने की कोशिश नहीं करते और उनकी जान बच जाती. हालांकि सब इंस्पेक्टर राजेश ने दावा किया कि अंडर ब्रिज के पास पुलिस की बैरिकेडिंग और सावधान के बोर्ड लगे हुए थे. उनका कहना है कि पुलिस ने दोनों को पीछे ही इस रास्ते से जाने से मना किया था, लेकिन वो जबरन वहां से निकले.

ये भी पढ़ेें- दिल्ली: बारिश का पानी निकालने के लिए विधायक से पंप लाया, करंट लगा, मौत हो गई

दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

वीडियो: गुजरात में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, अब तक 30 लोगों की मौत, कब मिलेगी राहत?

Advertisement

Advertisement

()