The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • fake doctor allegedly treating patients arrested in telangana

10वीं पास ने क्लीनिक खोला, बवासीर-भगंदर का ऑपरेशन करने लगा, 3,650 मरीजों का इलाज कर दिया!

अपने झोलाछाप डॉक्टर दादा से काम करना सीखा था!

Advertisement
fake doctor who allegedly treated patients arrested in telangana
नकली डॉक्टर गिरफ्तार (फोटो-आजतक)
pic
ज्योति जोशी
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 11:17 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तेलंगाना में एक शख्स कई सालों से बिना किसी डिग्री के डॉक्टर बना फिर रहा है. उसने बाकायदा अपना क्लिनिक खोल रखा है और उसमें लोगों का इलाज भी करता है. जांच में पता चला है कि ये शख्स सिर्फ 10वीं क्लास तक पढ़ा हुआ है. पुलिस को शक है कि वो कुछ लोगों की सर्जरी भी कर चुका है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला जनगांव जिले में घनपुर मंडल थाना क्षेत्र के शिवनीपल्ली गांव का है. आरोपी की पहचान 36 साल के आकाश कुमार बिस्वास के रूप में हुई है. 

आजतक के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर पिछले चार साल से एक क्लिनिक चला रहा था जिसमें वो बवासीर और फिस्टुला के मरीजों का इलाज करता था. सोमवार, 21 नवंबर को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली थी. इसके बाद जनगांव के घनपुर मंडल में आरोपी के क्लीनिक पर छापा मारा गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत लिया और पूछताछ की. पता चला कि आरोपी ने सिर्फ 10वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है. 

पुलिस ने क्लिनिक से स्टेथोस्कोप, रबर स्टैंप, मरीजों का रजिस्टर, एक लेटरहेड, विजिटिंग कार्ड, पैम्फलेट, रेफरल शीट, एलोपैथी और आयुर्वेदिक दवाएं जब्त की हैं. 

टास्क फोर्स इंस्पेक्टर वी नरेश कुमार ने अखबार को बताया,

Image embed

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट के प्रावधानों और IPC की अन्य धाराओं के साथ के तहत केस दर्ज किया गया है.

आरोपी से पूछताछ में ये भी पता चला कि वो कई डॉक्टर्स के साथ कंपाउंडर के रूप में काम कर चुका है. अलग-अलग डॉक्टरों के यहां काम करने की वजह से उसे अनुभव हो गया और इसे ही आधार बनाकर ही उसने अपना क्लीनिक खोलकर लोगों का इलाज करना शुरू कर दिया था.

पुलिस ने बताया कि उन्हें शक है कि आरोपी कई लोगों की सर्जरी भी कर चुका है. 

देखें वीडियो- तेलंगाना: रील बना रहे लड़के को ट्रेन ने नारी टक्कर, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

Advertisement

Advertisement

()