बुक फेयर से गायब आंबेडकर की किताबें
फड़नवीस सरकार ने सरकारी डिपार्टमेंट को बाबासाहेब की किताबें छापने की इजाजत ही नहीं दी.
Advertisement

केंद्रीय मंत्री गडकरी के महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फड़नवीस.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली में बुक फेयर चल रहा है और इस बुक फेयर से महाराष्ट्र सरकार की ओर से हर साल छपने वाला भीमराव आंबेडकर का रचना संकलन गायब है. वो इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने इस बार आंबेडकर की किताबें छापने की मंजूरी ही नहीं दी.
इन रचनाओं का कॉपीराइट महाराष्ट्र सरकार के पास है. लेकिन वर्ल्ड बुक फेयर में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकारी स्टॉल से आंबेडकर रचना संकलन नहीं बेचा गया. सिर्फ प्राइवेट प्रकाशन आंबेडकर की किताबें बेच रहे हैं.
फ्रीलांस जर्नलिस्ट दिलीप मंडल ने इस बारे में फेसबुक पर पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा है कि आंबेडकर फाउंडेशन ने छापने की इजजात के लिए महाराष्ट्र सरकार को 11 चिट्ठियां लिखीं, लेकिन फड़नवीस सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया.
[facebook_embedded_post href="
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=982324025194922&set=a.720491174711543.1073741830.100002520002974&type=3&theater"]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में अकसर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का जिक्र करते हैं. लेकिन उनकी पार्टी की महाराष्ट्र सरकार आंबेडकर की किताबें भी नहीं छापना चाहती. अभी इस बारे में महाराष्ट्र सरकार का पक्ष सामने नहीं आया है.
https://www.youtube.com/watch?v=MF3-LVbFI-E

