क्या आपका फेसबुक अकाउंट भी लॉगआउट हो रहा है?
आप अकेले नहीं हैं...
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
शाम 7 बजे से ही भूचाल आया हुआ है. लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि क्या हुआ. दूसरा जवाब दे रहा है यार ‘मुझे नहीं पता’. तीसरा जैसे ही कंप्यूटर पर बैठा, बोल बैठा कि मेरे सिस्टम के साथ किसने छेड़छाड़ की. तभी दूसरा बोलता है, मेरे सिस्टम से भी छेड़छाड़ हुई है.
दरअसल ये भूचाल फेसबुक की वजह से लोगों की ज़िंदगी में आया है. शाम 7 बजे से ही लगातार सभी के फेसबुक अकाउंट लॉग आउट होने लगे. लोग सभी से पूछने लगे कि मेरा किसने किया और मेरा अकाउंट किसने लॉग आउट किया. लेकिन थोड़े ही समय में जब सभी के अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो गए, तब ये माज़रा क्लियर हो गया है कि भई फेसबुक के साथ कुछ न कुछ कांड हो गया है.
हमने ट्विटर की तरफ रुख किया, तभी देखा लोग धकाधक फेसबुक से लॉग आउट करने की बात लिखे जा रहे थे. ये ट्वीट देखिए
इसको लेकर लोग जहां-तहां चिल्लाने लगे. एक और ट्वीट देखिएLooks like Facebook is having an issue again. The system automatically logged me out and I'm unable to login. #Facebook#FacebookDown facebook login
— Jonas Nyabor (@jnyabor) December 5, 2018
भाई आज की तारीख में फेसबुक के बिना तो एक पल भी लोगों को नहीं रहा जा रहा है.Suddenly got logged out of Facebook and then faced 5 minutes of continuous LogIn Errors until it managed to let me back in...
I wonder what happened? #facebookdown#facebook — Serimah (@TheSerimah) December 5, 2018
कुछ महान ट्विटरविदों का कहना है कि कुछ तकनीकी समस्या की वजह से ऐसा हुआ है. लेकिन आधिकारिक तौर पर फेसबुक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. हालांकि घंटे भर के बाद ये समस्या दूर हो गई लेकिन एक घंटे की दिक्कत में लोगों की जो हालत खराब हुई है उसे अगर कलेक्टिव रिकॉर्ड करके दिखाई जाती तो एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो जाती. धत्त तेरी के एक मौका हाथ से निकल गया.Facebook down? Automatically got logged out. pic.twitter.com/M8ltaHTIzt
— Saleh (@salehriazq) December 5, 2018

