फेसबुक ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज हटा दिए हैं. ये पर्सनल अकाउंट्स थे.फेसबुक का दावा है कि ये सारे अकाउंट्स कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े थे. फेसबुक केमुताबिक इन अकाउंट्स को इसलिए नहीं हटाया गया है कि ये फेक न्यूज फैलाते थे, बल्किइन पेज को उनके अप्रमाणिक व्यवहार (coordinated inauthentic behaviour) की वजह सेहटाया है. यानी कि फेसबुक को ये पता ही नहीं चल पा रहा था कि इन्हें चला कौन रहाहै. इसके अलावा फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म और इंस्टाग्राम से पाकिस्तानी सेना केजनसंपर्क विभाग से जुड़े 103 पेज और ग्रुप को भी हटा दिया है. फेसबुक साइबरसिक्युरिटी पॉलिसी के हेड नाथनेल ग्लेचियर ने पत्रकारों से कहा- फेसबुक ने 687 पेजऔर अकाउंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. ये पेज इंडियन नेशनल कांग्रेस केआईटी सेल से जुड़े थे. लोग अपनी पहचान छिपाकर स्पैम फैला रहे थे. पता नहीं चल रहाथा कि इन पेज को कौन चला रहा था. ऐसे पेज पर लगातार नजर रखी जा रही है. हम नहींचाहते कि इस तरह के अकाउंट्स से लोगों को किसी तरह प्रभावित किया जाए. भारत मेंचुनाव की वजह से फेसबुक इस बात पर ध्यान दे रहा है कि उसके प्लेटफॉर्म का गलतइस्तेमाल न हो. पारदर्शिता लाने के लिए फेसबुक राजनीतिक पार्टियों से जुड़ेविज्ञापनों की जानकारी सार्वजनिक कर रहा है. इसके साथ ही फैक्ट चेक और फेक न्यूज कोफैलने से रोकने के लिए कई टूल का इस्तेमाल कर रहा है. फेसबुक साइबर सिक्युरिटीपॉलिसी के हेड नाथनेल ग्लेचियर ने कहा- हम कांग्रेस को इस बारे में बताएंगे कि हमनेपार्टी के आईटीसेल से जुड़े इन पेज को क्यों हटाया. हम उनके सारे सवालों के जवाबदेंगे. पेज को फेसबुक से हटाए जाने पर कांग्रेस की ओर से बयान आया है. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा- हम तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते. इस रिपोर्ट कीजांच करेंगे और देखेंगे कि जिन पेज को हटाया गया है वो क्या वाकई में कांग्रेस सेजुड़े थे? इसके बाद हम कोई प्रतिक्रिया देंगे.#WATCH Congress reaction on 'Facebook says removing 687 pages, accounts linkedto Congress party ahead of polls.' pic.twitter.com/HUWh0yxfzF— ANI (@ANI) April 1, 2019 फेसबुक ने हटाए गए दो पेज के सैंपल भी दिखाए हैं. इसमेंपीएम मोदी के प्रयासों की आलोचना की गई है. वहीं कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुलगांधी के समर्थन की अपील की गई है. ये काम लोग अपनी पहचान छिपाकर कर रहे थे. ये पेजकांग्रेस आईटी सेल से जुड़े थे. कई देशों ने राजनीतिक लाभ के लिए फेसबुक पर फर्जीजानकारी फैलाने वाले अकाउंट्स को बंद करने का दबाव बनाया था. भारत सरकार ने भी कहाथा कि फेसबुक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत में उसके प्लेटफॉर्म का राजनीतिकफायदे के लिए गलत इस्तेमाल न हो. और इसके बाद फेसबुक ने ये ऐक्शन लिया है. इन पेजको भी हटाया हालांकि ऐसा नहीं है कि फेसबुक ने सिर्फ कांग्रेस आईटी सेल से जुड़ेपेज ही हटाए हैं. पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क से जुड़े 103 पेज को भी हटाने काफैसला किया गया है. इसके अलावा आईटी फर्म और सिल्वर टेक से जुड़े 15 पेज को भीहटाया है. फेसबुक ने पॉलिसी के उल्लंघन की वजह से 227 पेज और 94 अकाउंट्स को भीअपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.--------------------------------------------------------------------------------K टाइप करने से तस्वीर में ऐसा क्या होता है कि अब तक 35 लाख लोग ऐसा करके देख चुकेहैं?