'फेसबुक पर रिएक्ट करने वालों तुम्हारे साथ धोखा हुआ है'
फेसबुक वाले हमारे लाइक वाले गोलू पाकर हमारा ही पपलू बना रहे हैं. हुहह :(
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दुश्मन न करे, फेसबुक फ्रेंड की पोस्ट ने वो काम किया है. फेसबुक पर हम मानवता के नाते कुछ भी लाइक कर देते हैं. बाबाओं से लेकर एंजल प्रिया तक की फूल वाली प्रोफाइल पिच्चर. लेकिन फेसबुक भी हमारे इमोशंस के साथ खेल रहा है. हम क्या लाइक कर रहे हैं. किसपे खुश हो रहे हैं. किसपे गुस्सा. किसकी पोस्ट, फोटो पर कौन सा लाइक वाला गोलू न्योछावर कर रहे हैं. इन सबकी खुफिया खबर वाया हमारे लाइक वाले रिएक्शन से फेसबुक रख रहा है. ये हम नहीं कह रहे. बेल्जियम की पुलिस कह रही है.
इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक, बेल्जियम पुलिस ने नागरिकों को वॉर्निंग दी है. पुलिस ने कहा, अगर प्राइवेसी नाम की चिड़िया संभालकर रखनी है. तो सोच समझके फेसबुक पर रिएक्ट करो. क्योंकि फेसबुक वाले लाइक की स्टडी करके पहले इंफॉर्मेशन जुटाएंगे. फिर उसी हिसाब से ये तय करेंगे कि हमको किस तरह के ऐड दिखाए जाएं. यानी हमारी प्रोफाइल पर जो आधी बाजू के कच्छे और टीशर्ट दिखते हैं. ऐसे ऐड का सेलेक्शन हमारे लाइक के हिसाब से किया जाएगा.

अब पक्का सबसे खुश वो लोग हो रहे होंगे. जो निर्दयी हैं. किसी की पोस्ट, फोटो लाइक नहीं करते. पर वो समझ लें, उसके घर में देर है अंधेर नहीं. - लल्लनबता दें कि फरवरी से लाइक करने में कई ऑप्शन आ गए हैं. अब खुश, उदास, वॉव, दिल वाला गोलू, गुस्से वाला गोलू टाइप्स. अभी कुछ दिन पहले नीला सा फूल बनकर आ जाता है. कहता है थैंकफुल वाला गोलू है. एक काम की बात बता दें. अगर आप किसी पोस्ट पर गुस्सा वाला गोलू बनाते हैं, तो फेसबुक इस पर भी नजर रखता है. खुद फेसबुक ने भी माना कि अगर आप किसी पर लाल मुंह वाले गुस्सैल गोलू बनाते हैं तो इसे अलग तरह की इंग्जेमेंट माना जाएगा. तब से फेसबुक अपना दिमाग खुद लगाते हुए करता ये है कि आप जिस तरह की पोस्ट पर गुस्सैल गोलू बनाएंगे. आपको उस तरह की पोस्ट और दिखेंगी. कहते तो ये भी हैं कि आपका लाइक विज्ञापन वालों को बेच दिया जाता है. ताकि वो अंदाजा लगा लें, किस तरह का आपका स्वभाव है. आप क्या पसंद करते हैं और क्या नहीं.

