The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • facebook launched new app to replace mahatma gandhi

2000 के नोट पर अब गांधी की जगह आपकी फोटो!

2000 के नोट का क्रेज देखकर zodiacsays.com लेकर आया है एक जबर ऐप.

Advertisement
Img The Lallantop
2000 के नोट के साथ सेल्फी लेते लोग
pic
लल्लनटॉप
14 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 14 नवंबर 2016, 10:01 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जब से ई पांच सौ और हजार का नोट बैन हुआ है और 2000 का नोट आया है, हमारे कुछ दोस्तों ने तो हद ही कर डाली है. भरभरा के 2000 के नोट के साथ अपनी सेल्फी डाल रहे हैं. लोग जुगाड़ लगा-लगाकर सेल्फी ले रहे हैं, ताकि फेसबुक पर लोग उन्हें आला दर्जे का वो समझे. जिनके पास 2000 के नोट को छूने और देखने का कोई जुगाड़ नहीं है, वो बेचारे 2000 के नोट के साथ सेल्फी नहीं ले पा रहे हैं और मुंह लटकाए हुए हैं.
बस यही बात zodiacsays.com को अखर गई और ये वेबसाइट ले आई एक ऐसा ऐप कि सेल्फी तो छोड़ो, ये ऐप सीधे आपकी तस्वीर को 2000 के नोट पर गांधीजी की जगह डाल देगा. मल्लब कि आपकी खातिर गांधीजी को ही रिप्लेस कर देगा.
zodiacsays.com एप्प

zodiacsays.com एप्प

ये अलग बात है कि नोट बैन होने की वजह से बाजार में भूचाल मच चुका है. लोगों के पास पैसे नहीं हैं. ज्यादातर एटीएम आउट ऑफ सर्विस पर है. लेकिन फेसबुकिए तो ठहरे फेसबुकिए. मानने वाले कहां हैं. लाइक्स, कमेंट के लिए कुछ भी कर सकते हैं. चाहे भूकंप आए या सुनामी. भैया फेसबुकिए किसी भी सिचुएशन में तुर्रम खान बनाने के खोज में ही लगे रहते हैं. ऐसा ही 2000 के नोट के साथ भी हुआ.
जैसे ही इनके हाथ दो हजार का नोट लगा, बनने लगे तुर्रम खान. दरअसल इस नए ऐप का यूज करके आप नोट पर गांधीजी की जगह अपनी प्रोफाइल फोटो लगा सकते हैं. आपको तो पता ही है कि 2000 के नए नोट को लेकर लोगों में किस तरह का क्रेज है. आज जिन लोगों के पास 2000 का नोट नहीं है,  वो फेसबुकिए की पीठ सहला रहे हैं. लोग खटा-खट इस ऐप के जरिए अपनी पिक्स को 2000 के नोट के साथ फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं.
2000 नोट के साथ सेल्फी लेते लोग

2000 नोट के साथ सेल्फी लेते लोग

zodiacsays.com एक वेबसाइट है, जो अलग-अलग तरीके के फेसबुक ऐप बनाती है. जैसे फनी, रोमांटिक, क्यूरॉसिटी, सेलिब्रिटी ऐप. जैसे ही आप इन ऐप्स पर जाएंगे, आपके सामने "Click To Find" बटन आ जाएगा, जिसे क्लिक करने से ऐप आपकी प्रोफाइल की इनफॉर्मेशन के मुताबिक रिजल्ट बताएगा.
2000 वाले ऐप में भी आपको ऐसे ही रिजल्ट मिलता है. सबसे बड़ी बात ये है कि जिस तरह लोगों में 2000 के नोट को लेकर क्रेज है, वही देखते हुए वेबसाइट ने ये कदम उठाया है. लोगों के क्रेज को कैश कराने का इससे बेहतर टाइम और क्या हो सकता है. जब इस मुद्दे पर इतनी राजनीति हो ही रही है, तो थोड़ा बिजनेस हो गया तो क्या गलत है.


Embed

Advertisement

Advertisement

()