फवाद खान. एक खूबसूरत पाकिस्तानी एक्टर. एक्टिंग भी अच्छी कर ही लेता है. बीते कुछसालों से इंडियन फिल्मों में चहक, महक रहा है. अभी जब उड़ी अटैक हुआ, फिर सर्जिकलस्ट्राइक हुई. तब से प्यारी सी सूरत और सौम्य स्वभाव के नजर आने वाले फवाद खानखबरों में हैं. पहले फवाद खान को बैन करने की मांग हुई. फिर फवाद खान 27 सितंबर कोअपनी प्रेगनेंट वाइफ से मिलने पाकिस्तान लौटे तो कुछ लोगों ने कहा कि फवाद डरकरभागे. खैर लोगों का क्या है. लोगों का काम है कहना. फवाद खान का पीछा एंटी लोगों नेइससे आगे तक किया. कुछ लोगों ने कहा कि फवाद खान ने पाकिस्तान जाकर एंटी इंडिया बातकही है. जिस बात को कथित तौर पर फवाद खान का बयान बताया जा रहा है. वो कुछ यूं है,'बॉलीवुड किसी के बाप का नहीं है कि हम वहां काम नहीं करेंगे. बॉलीवुड हमारे लोगोंकी वजह से है. जो लोग हमारा विरोध कर रहे हैं तो वो होते कौन हैं. इन छोटे लोगों कीहमें क्या परवाह? इंडियंस का दिल छोटा होता है.' अब इतना सुनकर आपका खून खौलने लगाहो तो बता दें कि फवाद खान को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है. क्योंकि फवाद खान ने कोईएंटी इंडिया बात नहीं की है. जानिए क्या है पूरा सच...ये अफवाह किसने फैलाई है?दो-तीन वेबसाइट्स हैं. एक का नाम है इंटरनेट हिंदू- वॉइस ऑफ हिंदू. बाकियों के नामहैं Threemad और godofsmallthing. इंटरनेट हिंदू वेबसाइट् ने तो टाइटल में कह डाला,'जिन लोगों ने फवाद खान का सपोर्ट किया, उन्हें शर्म से मर जाना चाहिए.' एक दैनिकभारत नामक फेसबुक पेज से भी यही झूठ फैलाया जा रहा है.---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- सूत्रों के मुताबिक, खबर का सूत्र कौन है?ऊपर चिपकी तमाम साइट्स के स्क्रीनशॉट में जो दो लोग कॉमन हैं. वो टीपी अग्रवाल औरअमे खोपकर हैं. आइए पहले इनके बयान जान लीजिए. फवाद खान ने इंडिया छोड़ने के बादविवादास्पद टिप्पणी की है. वो भी उस देश के खिलाफ जहां वो काम करके अच्छा पैसा बनारहे थे. फवाद ने पाकिस्तान पहुंचकर कहा कि बॉलीवुड किसी के बाप का नहीं है कि हमवहां काम नहीं करेंगे. बॉलीवुड हमारे लोगों की वजह से है. जो लोग हमारा विरोध कररहे हैं तो वो होते कौन हैं. इन छोटे लोगों की हमें क्या परवाह?: टीपी अग्रवाल(चेयरमैन इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोडयूसर्स एसोसिएशन) फवाद खान ने कहा कि इंडियंसका दिल बहुत छोटा होता है: एमएनएस चित्रपट के अध्यक्ष अमे खोपकर अब दोनों बयानों केपीछे का सच जान लीजिए. सच जानना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इन्ही दोनों सज्जनों केबयानों के दम पर फवाद खान के बयान का झूठ फैलाया जा रहा है. द क्विंट ने टीपीअग्रवाल से फवाद खान के बयान के मुद्दे पर फोन किया. टीपी अग्रवाल से जब पूछा गयाकि आपको इस बारे में कहां से पता चला तो वो बोले, 'मैंने मीटिंग में सुना था. कोईबता रहा था. अब मुझे याद नहीं आ रहा कि किसने कहा था.' यानी वो इस बात का प्रूवनहीं कर पाए कि बयान फवाद खान ने दिया. सुनी-सुनाई बातें. बनी-बनाई बातें. अब बातअमे खोपकर के बयान की. अमे खोपकर MNS के नेता हैं. ये वही MNS है, जिसके मुखिया राजठाकरे हैं. वही राज ठाकरे जो उड़ी अटैक के बाद से ही पाकिस्तानी कलाकारों को 48घंटे में इंडिया छोड़ने का अल्टीमेटम दे रहे थे. वही राज ठाकरे, जिनके गुंडे आए रोजमहाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों को मारते हैं. वही राज ठाकरे जो लगभग रोजपाकिस्तानियों से दुश्मनी की ख्वाहिश मन में और माइक में पाले रहते हैं. लिहाजादोनों बयान फुस्सी निकले.पाकिस्तानी मीडिया क्या कहता है?सिर्फ वही, जो हमारा मीडिया कहता है. बदला सिर्फ एक शब्द जाता है. ' पाकिस्तानइंडिया ने किया सीजफायर का उल्लंघन.' उस तरफ का मीडिया भी जंग की तैयारियों मेंजुटा है. जिस इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके फवाद खान के एंटी इंडियाबयान वाला झूठ फैलाया जा रहा है. उसी इंटरनेट का यूज हमने भी किया. पाकिस्तान कीटॉप की साइट्स खंगाली. फवाद खान कीवर्ड भी काम नहीं कर रहा है. स्क्रीनशॉट नामक एकव्यवस्था है. इसी व्यवस्था का यूज करके आपको सबूत दे रहे हैं. देख लीजिए.1. डॉन न्यूज़2. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून3. GEO टीवीतीसरे नंबर का स्क्रीनशॉट जियो न्यूज का है. इस्लामाबाद में फाइटर प्लेन उड़ानेवाला जियो न्यूज. इंडिया के सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा और 9-10 इंडियन फौजियों कोमारने का दावा करने वाला जियो न्यूज. एक बात और समझिए. फवाद खान के इस कथित बयान कामिजाज एंटी इंडियन है. मिजाज ये भी है कि 'बॉलीवुड खुद को तुर्रम खां न समझे. हमपाकिस्तानी काबिल हैं.' ऐसे में क्या आपको वाकई लगता है कि आज वाले माहौल में कोईबड़ी पाकिस्तानी न्यूज साइट इस खबर को कवर नहीं करेगी. हिट्स पाने की दौड़ है. कोईबकलोल ही होगा कि इस खबर को नहीं करेगा. पर खबर करने की कोई सच्चाई तो होनी चाहिए.क्योंकि अपनी प्रेगनेंट वाइफ की डिलिवरी से पहले पाकिस्तान पहुंचे फवाद खान ने किसीसे कोई बात नहीं की है. वो फैमिली संग हैं. परिवार को अपना वक्त दे रहे हैं. सोशलमीडिया और मीडिया दोनों से दूरी बनाई हुई है. ये देखिए सबूत...फेसबुकइंस्टाग्रामट्विटरपाकिस्तान, अमेरिका और इंडिया की 'भाषा' में क्या बोले फवाद? हमें तीन भाषाएं आतीहैं. इंग्लिश, हिंदी और उर्दू. ये तीनों ही भाषा किसी के अपने मुल्क की नहीं हैं.पर अगर गूगल पर तीनों ही भाषा में फवाद खान लिखकर सर्च किया जाए, जो इससे जुड़ी कोईखबर नहीं आती है.FAWAD KHANफवाद खान अबे यहां क्या देख रहे हो. दाएं देखो. उर्दू दाएं से लिखी जाती है. فواد خان अबअगर इतने सबूतों के बाद भी आपका फवाद खान के एंटी इंडिया बयान देने वाली बात कोखारिज करने का मन कर रहा है तो आपका कुछ नहीं हो सकता. आप कोई बढ़िया 'न्यूजचुन्नल' खोलिए. जंग की तैयारी देखिए. और अगर हो गया यकीन तो फवाद खान के लिए अपनेसीने में प्यार बढ़ाइए. और लीजिए जाते-जाते ये गाना सुनिए. फवाद खान की बॉलीवुडियाफिल्म का गाना. बोल हैं: नींद उड़ जावे चैन छड़ जावे इश्क दी फकीरी जद लग जावे ऐ मनकरदा है ठगीटोरियां ऐ मन करदा है सीनाजोरियां...https://www.youtube.com/watch?v=9IzaWBsUhCU--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें...इन तस्वीरों में जानिए फवाद खान की पूरी लव स्टोरीफवाद खान का दानेदार ऐड: अइसे थकावट उतार रहे हो मियां?फवाद खान को देख रणवीर सिंह 'लड़की बन गए'