क्या एक मुस्लिम लड़की माथे पर बिंदी लगा सकती है? सही जवाब है- हां बिलकुल. अब इससवाल में पाकिस्तान जोड़ दीजिए.क्या एक मुस्लिम लड़की पाकिस्तान में बिंदी लगा सकती है. जवाब है- शायद नहीं. यहांजवाब में 'शायद नहीं' इसलिए है, क्योंकि उस पार अगर एक मुस्लिम लड़की बिंदी लगाकरघूमती है तो उससे कई असहज करने वाले सवाल पूछे जाते हैं. मसलन, 'बिंदी लगाकर बाहरघूम रही हो. तुम्हें ऐसे ही कोई मारकर चला जाएगा.क्या तुम हिंदू हो गई हो?मारवी सिर्मड से इंस्पायर हो क्या?(मारवी सिर्मड पाकिस्तान की मशहूर सोशल एक्टिविस्ट हैं. हिंदुओं, अल्पसंख्यकों केहक की लड़ाई लड़ती हैं. और हां, माथे पर बिंदी लगाती हैं.)अल्लाह मियां कहते हैं जो जैसा बनने की कोशिश करता है, वो वैसा ही हो जाता है. ये नकरो यार.यार ये उतार दो अब. या फिर मेरी गाड़ी में न बैठो. मैंने मुफ्त में नहीं मरना.बाहर भी यही लगाकर जाओगी?' पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की मोमिना मिंदील. एक रोज बिंदीलगाकर लाहौर की गलियों में निकलती हैं. अपने दोस्तों से मिलती हैं. मोमिना से मिलनेवालों को जो एक कॉमन बात अखरी, वो थी उनकी माथे पर लगी बिंदी. फिर मोमिना से वहीसवाल पूछे गए, जो आपने ऊपर पढ़े. सबको मोमिना की इस बात से ऐतराज हुआ कि आखिर तुमनेबिंदी लगाई ही क्यों?मोमिना. क्रेडिट: मैंगोबाजमोमिना ने दो फैसले लिए. एक किसी को जवाब नहीं देने का. दूसरा ये कि मैं बिंदी नहींहटाऊंगी. मोमिना ने अपना पूरा एक्सपीरियेंस मैंगोबाज वेबसाइट के लिए लिख डाला.मोमिना ने कहा, 'एक बार मैं रोडट्रिप पर पंजाब (पाकिस्तान) के बहावलपुर केचोलिस्तान गई थी. वहां मुझे एक प्यारी कबीरपंथी औरत ने प्यार से बिंदी दी. मैं जबलौटी तो मैंने लोकल बाजार में बिंदियां खोजीं. बिंदी मिलने पर मैंने कई रोज बिंदीमाथे पर लगाई. चोलिस्तान की दोस्त से प्यार और सम्मान के वास्ते. हालांकि मेरेदोस्तों के सवालों से मैं थोड़ा असहज हुई. मेरी 'बिंदी जर्नी' थोड़े ही दिन कीरही.' मोमिना ने अपने मुल्क की आवाम से इस पूरे एक्सपीरियेंस को लेकर कहा, 'प्यारपाकिस्तानियों, आपको एक फैक्ट बताना है. बिंदी सिर्फ हिंदू ही नहीं पहनते हैं. जैनऔर कबीरपंथी महिलाएं भी बिंदी पहनती हैं. क्या चाइनीज फूड खाने से मैं चाइनीज होजाऊंगी? '--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें...इस पाकिस्तानी औरत से कुछ क्यों नहीं सीखते हो पाकिस्तान?पाकिस्तान का सबसे खूबसूरत परमाणु बम!