The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • exchange of 500 and 1000 note stopped on 25 november but pm modi said exchange limit to be hiked after november

पीएम अब आपसे वो काम कराएंगे जिसे खुद गलत बताया

न यकीन आए तो पीएम मोदी का 8 तारीख वाला भाषण फिर से सुन लो.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
25 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 25 नवंबर 2016, 05:50 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
आज तारीख है 25 नवंबर 2016. सुबह जिसने टीवी देखी होगी उसे हंगामे का पता होगा. जिसने नहीं देखी उसको बता देते हैं. आज से आपके पुराने हजार और पांच सौ के नोट बदलने का काम बंद. बैंक से भी नहीं बदल पाओगे. हजार का नोट तो टोटली खतम. उसे बस अपने खाते में जमा करा सकते हो. पांच सौ का नोट भी बहुत कम सरकारी जगहों पर लिया जाएगा. वो भी सिर्फ 15 दिसंबर तक. अब वो लोग सिर पकड़कर बैठें जिन्होंने पीएम मोदी की 8 नवंबर की रात 8 बजे वाली स्पीच के भरोसे रजाई में मुंह दे रखा था. कि 10 नवंबर से 30 दिसंबर पुराने नोटों को नए नोटों से बदला जा सकेगा. पहले स्पीच का वो टुकड़ा पढ़ लो.
Embed
https://youtu.be/gJYFE59rLhM?t=1189 तो ये था पीएम का बयान. पढ़ न पाओ तो देख लो ऊपर. जिसमें समय के साथ इतने बदलाव हुए कि ओरिजनल का पता ही नहीं चला. लेकिन आज यानी 25 को जो बम फूटा है उससे लाइन में न लगने वालों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है. जो सोच रहे थे भीड़ कम होने पर बदलवा लाएंगे. अब नोट बदले ही नहीं जाएंगे. सिर्फ जमा किए जाएंगे. वो भी आपके खातों पर. रिजर्व बैंक की प्रेस रिलीज भी देख लो आज की.
Embed
rb
तो अगर गांव देहात के किसी आदमी ने लाइन में लगकर भी नोट बदलवाने में कामयाबी नहीं हासिल की है. वो रिजर्व बैंक के किसी काउंटर पर जाए. रिजर्व बैंक के काउंटर कहां हैं, किस नजदीकी शहर में हैं उनका पता लगाए. या अपना पैसा किसी और के खाते पर जमा कराए. क्योंकि तमाम नागरिकों के पास आज भी बैंक में एकाउंट नहीं है. अगर आप ट्रोलर हैं तो उनको धर के गरिया सकते हैं. लेकिन आपके ह्यूमर का उनसे कुछ लेना देना नहीं. मजाक तो उनके साथ हो ही गया है. तो पीएम ने ये भी कहा था कि किसी और के खाते में पैसा ट्रांसफर करना भी गलत है, गैरकानूनी है. तो जिसका बैंक में खाता नहीं है वो किसी और के ही खाते में डालेगा. वही करेगा जिसके बारे में पीएम ने मना किया है.
ये भी पढ़ें:
Embed
 

Advertisement

Advertisement

()