The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ex RJD MLA Kunti Devi gets life imprisonment in Sumarik Yadav Murder Case

बिहार का वो हत्याकांड, जिसमें RJD की पूर्व विधायक को उम्रकैद हो गई

2013 का हत्याकांड. अब हुई सज़ा.

Advertisement
pic
26 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 26 जनवरी 2021, 10:18 AM IST)
Img The Lallantop
कुंती देवी को व्हीलचेयर पर कोर्ट में लाया गया. स्वास्थ्य कारणों से उनकी सज़ा कम करने की अपील भी की गई. लेकिन उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई.
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिहार के चर्चित सुमारिक यादव हत्याकांड में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पूर्व विधायक कुंती देवी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है. गया की जिला एवं सत्र न्यायालय  ने 19 जनवरी को कुंती देवी को दोषी करार दिया था. उस दिन ही उन्हें न्यायिक हिरासत में भी ले लिया गया था. 25 जनवरी को उन्हें सज़ा सुनाई गई. कुंती देवी को व्हीलचेयर पर कोर्ट परिसर में लाया गया. हालांकि सज़ा के ऐलान के वक्त वो स्वास्थ्य कारणों के चलते अदालत में मौजूद नहीं थीं. कुंती देवी के बचाव में उनके वकील ने ख़राब सेहत का हवाला दिया. कहा कि इस आधार पर सज़ा कम की जाए. लेकिन विपक्षी वकील ने कहा कि अगर कानून बनाने वाले ही इसे तोड़ेंगे तो कैसे काम चलेगा. आख़िरकार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगम सिंह की कोर्ट ने कुंती देवी को उम्रकैद और 50 हज़ार रुपए जुर्माने की सज़ा सुनाई. वहीं कुंती देवी का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साज़िश के तहत फंसाया जा रहा है और इस फैसले के ख़िलाफ वे हाईकोर्ट में अपील करेंगी. सुमारिक यादव हत्याकांड सुमारिक यादव बिहार के जनता दल (यूनाइटेड) के नेता थे. 2013 में उनकी हत्या कर दी गई थी. उस वक्त सुमारिक यादव JDU के प्रखंड अध्यक्ष थे. मामले में सुमारिक के भाई विजय यादव के बयान के आधार पर गया के नीमचक बथानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी में कहा गया है कि 26 फरवरी 2013 को सुमारिक यादव पार्टी ऑफिस से घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में कुंती देवी के कहने पर उनके समर्थकों ने लाठी, डंडे, रॉड से मारकर सुमारिक यादव हत्या कर दी गई. इस मामले में कुंती देवी के बेटे और वर्तमान में अतरी से विधायक अजय यादव को भी आरोपी बनाया गया है. कुंती देवी के पति और पूर्व RJD  विधायक राजेंद्र यादव हत्या के एक अन्य मामले में उम्रकैद काट रहे हैं. 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विजय जुलूस के दौरान दरियापुर में एक नाबालिग लड़की की हत्या हो गई थी. इसी मामले में राजेंद्र यादव को सज़ा हुई है. उनके बेटे अजय यादव अतरी से राजद विधायक हैं. बिहार चुनाव में अजय ने जदयू की मनोरमा देवी को हराया था.

Advertisement

Advertisement

()