The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ex-Haryana CM Hooda’s aide faces sedition charge for Jat stir

हरियाणा के पूर्व CM के करीबी पर देशद्रोह का केस, सुनो भड़काऊ कॉल

FIR हुई है एक फोन कॉल के ऑडियो के बेस पर. जिसमें पूर्व CM के सलाहकर कह रहे हैं सिरसा को भी रोहतक बना देना है.

Advertisement
pic
25 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 25 फ़रवरी 2016, 07:27 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
प्रोफेसर वीरेंद्र हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी हैं. रोहतक पुलिस ने उन पर देशद्रोह का चार्ज लगाया है. भिवानी के रहने वाले हैं कैप्टन पवन कुमार अंचल. उन्होंने वीरेंद्र की एक ऑडियो क्लिप दी पुलिस को. वो वीरेंद्र की फोन काल्स हैं. जिनमें भड़काऊ बातें की गई हैं. जिस दौरान दंगा मचा हुआ था. रोहतक जाट आंदोलन का सेंटर था जहां हुड्डा जमे हुए थे. उनके साथियों ने ये उपद्रव ऑर्गनाइज किया. ऐसा शिकायत करने वाले ने कहा है. ऑडियो की जो CD मिली है उसमें वीरेंद्र फोन पर बतिया रहे हैं. दलाल खाप के स्पोक्सपर्सन कैप्टन मान सिंह दलाल से. कह रहे हैं कि सिरसा की हालत रोहतक जैसी कर देनी है. ये सुनो ऑडियो. https://www.youtube.com/watch?v=g2-PkxCODd8 हुड्डा से इस बारे में बात की गई तो वो बोले ये सब पॉलिटिकल साजिश है. वीरेंद्र ने कहा कि वो कानून का साथ देंगे जांच करने में.

Advertisement

Advertisement

()