मेघालय (Meghalaya) में कांग्रेस (Congress) पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. यहां केपूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत कांग्रेस के 12 विधायक ममता बनर्जी की पार्टीतृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस नेताओं के इस दल-बदल के बादराज्य में TMC, प्रमुख विपक्षी दल बन गई है. 60 सदस्यों वाली मेघालय विधानसभा मेंबगावत से पहले कांग्रेस के कुल 18 विधायक थे. विधायकों ने बगावत क्यों की? इंडियाटुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेघालय में विंसेंट पाला को राज्य कांग्रेस कमेटी काचीफ बनाए जाने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा और उनके समर्थक विधायकनाराज थे. संगमा का कहना था कि पार्टी हाईकमान ने पाला की नियुक्ति को लेकर उनसेकोई सलाह-मशविरा नहीं किया. बीते सितंबर में संगमा ने TMC के महासचिव और ममताबनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद से ही उनके TMCमें जाने के कयास लगाए जा रहे थे. इन कयासों के बीच कांग्रेस ने संगमा और उनकेसमर्थक विधायकों की नाराजगी दूर करने की कोशिश भी की. बीते अक्टूबर में सोनियागांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली में मुकुल संगमा और विंसेंट पाला से एक साथ मुलाकातकी थी. कहा गया था कि तनाव दूर हो गया है. लेकिन, अब विधायकों की बगावत के बाद यहसाफ़ हो गया है कि तब मतभेद सुलझ नहीं पाए थे. TMC कर रही है अपना विस्तार उधर,पिछले कुछ महीनों से तृणमूल कांग्रेस विस्तार की राह पर चल रही है. पार्टी अगलेविधानसभा चुनाव के मद्देनजर मेघालय, त्रिपुरा और गोवा में भी अपने पैर जमाने कीकोशिश में लगी है. इन राज्यों में TMC की विस्तार नीति को सबसे ज्यादा सपोर्टकांग्रेस के नेताओं का ही मिल रहा है. अब तक सुष्मिता देव और लुईजिन्हो फलेरियोजैसे बड़े नेता TMC का हाथ थाम चुके हैं. दिल्ली में कई बड़े नेताओं ने थामा TMC काहाथ मंगलवार 24 नवंबर को दिल्ली में ममता बनर्जी की उपस्थिति में पूर्व भारतीयक्रिकेटर और कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद, जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राज्यसभासांसद पवन वर्मा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर TMCमें शामिल हो गए. इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जीने भी TMC का हाथ थामा था. Today, former @INCIndia MP Shri Ashok Tanwar joined the Trinamool Congressfamily in the presence of @MamataOfficial & @abhishekaitc.As a prominent face in Haryana and an experienced politician, we are certainthat together we shall ensure the welfare of all people.pic.twitter.com/lm9zWYtNtC — All India Trinamool Congress (@AITCofficial)November 23, 2021 कांग्रेस ने क्या कहा? कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपालने पार्टी के नेताओं के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने को नाटक करार दिया है.उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी इस तरह के प्रयासों से कमजोर नहीं होगीऔर उसे कोई खत्म नहीं कर पाएगा. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "पहले भीकांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास किया गया, लेकिन यह सफल नहीं हुआ और आगे भी सफलनहीं होगा क्योंकि हमारी पार्टी जनता के मुद्दे उठाती आ रही है और आगे भी उठातीरहेगी."