The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ex CM Kumaraswamy wishes to retire from politics and get into filmmaking

Ex CM का पॉलिटिक्स से मोह भंग, फिल्में बनाएंगे

ये एक्स-CM भी मामूली नहीं, एक्स-PM के बेटे हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
11 मार्च 2016 (अपडेटेड: 11 मार्च 2016, 11:35 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
एच.डी. कुमारस्वामी का नाम सुना है? नहीं? फिर एच.डी देवगौड़ा का नाम तो सुना ही होगा? वहीं जो देश के 11वें प्रधानमंत्री रहे हैं. और कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी. कुमारस्वामी उन्हीं के सपूत हैं. यह भी 2006-07 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. फिलहाल जनता दल सेक्युलर के नेता हैं. और आजकल खबरों में हैं. खबर ये है कि कुमारस्वामी ने पॉल्टिकस छोड़ने का मन बना लिया है. ताकि अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दे सकें. बेचारे फ्रस्टेटे हो गए हैं. उनका कहना है कि लोग सपोर्ट करेंगे तो राजनीति में ही झंडा गाड़े रहेंगे. वरना कट लेंगे फिल्म प्रोडक्शन में. राजनीति में आने से पहले कुमारस्वामी फिल्म प्रोड्यूसर थे. नामी-गिरामी फिल्में बना चुके हैं. इनकी फिल्म चंद्रा चकोरी इत्ती हिट हुई की साल के 365 दिनों तक थिएटर में चलती रही. कन्नड़ फिल्म के स्टार एक्टर राजकुमार के जबड़ फैन थे. उन्हीं की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में आए. अपने कॉलेज के दिनों में खूब ऐश काटी है. राजकुमार की फिल्में देखते थे. और उसी के जैसे कपड़े पहना करते थे. खासकर पैंट्स. कुमारस्वामी का खुद का प्रोडक्शन हाउस है. अपने बेटे को सिनेमा में उतार रहे हैं. मूवी की शूटिंग चल रही है मैसूर में. पॉलिटिकल बैकग्राउंड होने की वजह से आना नहीं चाहते थे राजनीति में. फिल्मों में थे तब वहां धमाल मचाया. राजनीति में आए तो यहां कई बड़े-बड़े पदों पर काबिज हुए. लेकिन अब सीन दूसरा है. कुमारस्वामी की लोकप्रियता का ग्राफ नीचे गिर रहा है. न परिवार के लोग स्पोर्ट कर रहे हैं और न पार्टी के. भाई एच.डी रेवन्ना के साथ इनके पार्टी के लोगों ने गठबंधन कर लिया है. पापा देवगौड़ा जी भी मुंह फुलाए हैं. साथ नहीं दे रहे. अब तो बस एक ही डर है. कहीं फिल्मी दुनिया में भी किस्मत ने पल्ला झाड़ लिया तो क्या होगा.

Advertisement

Advertisement

()