The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ex CAG Vinod Rai offers unconditional apology to Sanjay Nirupam in defamation case

पूर्व CAG विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम से किस बात के लिए बिना शर्त माफी मांगी है?

इस माफीनामे के बाद अब संजय निरुपम किस नई बात के लिए माफी मांगने को कह रहे हैं?

Advertisement
Img The Lallantop
पूर्व CAG प्रमुख विनोद राय (दाएं) ने 2014 में कही एक बात के लिए संजय निरुपम (बाएं) से कोर्ट में माफी मांगी है.
pic
डेविड
28 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 28 अक्तूबर 2021, 10:31 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
विनोद राय. CAG यानी नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस के नेता संजय निरुपम से बिना शर्त माफी मांगी है. संजय निरुपम ने पूर्व CAG विनोद राय के खिलाफ 2014 में मानहानि का केस किया था. उनके मुताबिक, विनोद राय ने कहा था कि निरूपम उन सांसदों में शामिल थे, जिन्होंने 2G रिपोर्ट से मनमोहन सिंह का नाम हटाने के लिए दबाव डाला था. निरुपम के वकील ने विनोद राय को नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर लिखित में 'बिना शर्त माफी मांगने' के लिए कहा. लेकिन विनोद राय ने माफी नहीं मांगी. इसके बाद निरुपम कोर्ट चले गए. अब जाकर विनोद राय ने कोर्ट में निरुपम से माफी मांगी है. कोर्ट में विनोद राय ने क्या कहा? पूर्व CAG विनोद राय ने कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में कहा है कि अपनी बुक रिलीज के मौके पर मैंने 11.09.2014 को टाइम्स नाउ के अर्णव गोस्वामी को दिए इंटरव्यू में संजय निरुपम के खिलाफ बयान दिया था. यह 12.09.2014 को टाइम्स ऑफ इंडिया और द इंडियन एक्सप्रेस में छपा. बाद में मैंने सागारिका घोष को इंटरव्यू दिया जो 13.09.2014 को टाइम्स ऑफ इंडिया और अन्य अखबारों में भी छपा. विनोद राय ने आगे कहा कि
Embed
Embed
विनोद राय ने कहा कि संजय निरुपम के खिलाफ मैंने जो बयान दिया था, जिसे टेलीविजन चैनलों ने चलाया, अखबारों ने पब्लिश किया, वह फैक्चुअली इनकरेक्ट था. मेरे बयान से संजय निरुपम, उनके परिवार और उनके चाहने वालों को जो दर्द और पीड़ा हुई, मैं समझ सकता हूं. उन्होंने कहा,
Embed
संजय निरुपम क्या बोले? इस माफीनामे पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निरुपम ने एक वीडियो में कहा,
Embed
Embed
संजय निरुपम ने कहा कि मैं ये भी कहना चाहूंगा, भले ही कोर्ट ने ये बात नहीं कही लेकिन 2G स्पेक्ट्रम आवंटन और कोयला खदान आवंटन के बारे में जो (विनोद राय) ने जो रिपोर्ट बनाईं, वो सारी बकवास थीं. 2G मामले में तो 7 साल की सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि CBI ने इस तथाकथित घोटाले का कोई सबूत ही नहीं दिया. रिपोर्ट ही फर्जी थी. कोल ब्लॉक एलोकेशन की रिपोर्ट भी फर्जी थी. उन फर्जी रिपोर्ट्स के लिए भी विनोद राय को माफी मांगनी चाहिए. अपने इस पाप के लिए मुझसे नहीं बल्कि पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.

Advertisement

Advertisement

()