डॉगी टहलाने गई थी औरत, गायब हो गई, तीन हफ्ते बाद मिली लाश देख पुलिस भी हैरान
लाश मिलने के बाद गुत्थी और उलझ गई

लंदन में कुत्ता टहलाते वक्त गायब हुई निकोला बुली की लाश मिली है. पुलिस ने करीब तीन हफ्ते बाद वायर नदी से उनकी लाश को बरामद किया है. बता दें कि 27 जनवरी को आखिरी बार निकोला बुली को देखा गया था. उसके बाद से उनका कोई पता नहीं लगा था.
महिला का पता कैसे चला?स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लंकाशायर पुलिस ने बताया कि रविवार 19 फरवरी को उनके पास एक कॉल आई. जिसमें किसी ने बताया कि रॉक्लिफ रोड के पास वायर नदी में किसी ने एक लाश देखी है. ये जगह निकोला के गायब होने की जगह से एक मील दूर है.
अधिकारी आगे बताया,
पुलिस ने आगे बताया कि लाश देख हैरानी इस बात की हो रही कि इतने दिनों वहां ये कैसे पहुंची, जहां मिली वहां लगभग महीने भर तक किसी को दिखी क्यों नहीं. गुत्थी और उलझ गई है. पुलिस के मुताबिक जांच पूरी नहीं हुई, इसलिए अभी मौत की वजह बता पाना मुश्किल है. निकोला के परिवार को इस बारे में बता दिया गया है.
परिवार वालों का क्या कहना है?इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार 20 फरवरी, की शाम को लाश की पुष्टि होने के बाद लंकाशायर पुलिस के क्राइम डिटेक्टिव चीफ सुपरिटेंडेंट पौलाइन स्टेब्लस ने पीड़ित परिवार का बयान दोहराते हुए कहा कि इस मुश्किल वक्त में जिन्होंने उनका साथ दिया वो उनका शुक्रिया अदा करते हैं. उनकी संवेदनाएं उन लोगों के साथ भी हैं, जिनके करीबी गुमशुदा हैं.
क्या मामला था?45 साल की निकोला बुली दो बच्चियाों की मां थीं. 27 जनवरी को निकोला बुली ने सुबह अपनी बेटियों को स्कूल छोड़ा था. इसके बाद वो अपने कुत्ते को टहलाने नदी किनारे ले गई थीं. इसके बाद क्या हुआ, किसी को कुछ नहीं पता.
वीडियो: लंदन की ट्रेनों में आदमी-औरत ऐसे बिना पैंट क्यों घूम रहे हैं?

.webp?width=60)

