'पाकिस्तान से हारने से अच्छा था, अभी हार गए...' इंडिया की हार पर भड़के फैंस!
भारत की हार से गुस्साए फैंस!

जिसका डर था, वही हुआ. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल (T20 World Cup Semi Final) में इंग्लैंड ने भारत हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड अब पाकिस्तानी टीम के साथ फाइनल में भिड़ेगी. भारतीय फैंस (England Beat India) ने टीम से इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की थी. इस एक हार से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूट गया है. वहीं पाकिस्तानी फैंस खासे खुश हैं. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा, केएल राहुल की जमकर ट्रोलिंग हो रही है. लोगों ने मीम्स के जरिए अपना गुस्सा निकाला है.
लोग कह रहे हैं कि जब भी दोनों खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है, उसी में ये टीम का साथ छोड़ देते हैं. इसके अलावा कुछ लोगों ने कहा कि एक टीम जिम्बाब्वे को हराकर फाइनल में जाती है और एक टीम है जो पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जाती है और बुरी तरह भद्द पिटाती है. कुछ लोगों को बुमराह की याद आ गई. लोगों ने अपनी ही टीम को जमकर सुनाया है.
भारतीय फैंस का हाल
फैंस को आई बुमराह की याद
मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड ने टॉस जीता. पहले फील्डिंग की. भारत को 168/6 के स्कोर पर रोक दिया. भारत की ओर से हार्दिक ने तूफानी 63 रन की पारी खेली और वहीं कोहली ने 50 रन बनाए. दूसरी पारी में बैटिंग करने आए इंग्लैंड के बैट्समैन ने दिखा दिया कि वे हारने तो कतई नहीं आए हैं. 10 ओवर में ही टीम ने बिना विकेट खोए 98 रन बना लिए. एलेक्स हेल्स (86) और जोस बटलर (80) ने भारतीय बोलिंग की धज्जियां उड़ा दीं और मात्र 16 ओवर में टीम को जीत दिला दी. इसके साथ ही भारतीय टीम का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
देखें वीडियो- बाबर और रिजवान की जोड़ी को कोई नहीं रोक सकेगा!

.webp?width=60)

