The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Engineering student from Andhra alleged her seniors raped, filmed and blackmailed her

कॉलेज के दो सीनियर्स ने रेप किया, वीडियो बनाया और अब 10 लाख रुपए मांगकर ब्लैकमेल कर रहे हैं

कॉलेज ने पुलिस के पास न जाने का दबाव बनाया.

Advertisement
pic
30 जून 2018 (अपडेटेड: 30 जून 2018, 01:08 PM IST)
Img The Lallantop
सांकेतिक तस्वीर.
Quick AI Highlights
Click here to view more
मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ गैंग रेप का मामला देश भर में लोगों को सड़कों पर ला रहा है. लोग सोशल मीडिया पर भी गुस्सा जता रहे हैं. इसी बीच एक और रेप का मामला सामने आया है. यहां 22 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने अपने दो सीनियर्स शिवा रेडी और कृष्णा वामसी पर रेप करने और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है.
मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में अगीरिपल्ली का है. यहां इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने पुलिस में अपने दो सीनियरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. लड़की ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2017 में उसका जन्मदिन था और उसके दोनों सीनियरों ने एक पार्टी अरेंज की थी. वहां उसकी ड्रिंक में नशे की दवाई मिलाई और फिर रेप किया. इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया और उस वीडियो को दिखाकर लगातार ब्लैकमेल करने लगे.
Untitled design
पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद आरोपियों को धरने की तैयारी कर ली है.

लड़की ने अपने परेंट्स के साथ पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया है कि उसने इस मामले के बारे में अपने कॉलेज को बताया था. मगर मैनेजमेंट ने उल्टा उसी को समझाने की कोशिश की और पुलिस के पास न जाने का दबाव बनाया. कॉलेज ने लड़कों को वीडियो डिलीट करने और लड़की से माफी मांगने के लिए कहा. फिर कॉलेज की बदनामी के डर से मामले को रफा दफा करने की कोशिश की. यहां पीड़ित लड़की और आरोपियों के बीच समझौता करवा दिया गया. मगर इसके बावजूद दोनों ने ये वीडियो डिलीट नहीं किया था और क्लास के दूसरे स्टूडेंट्स के साथ शेयर कर दिया.
दो महीने पहले एक और स्टूडेंट प्रवीण ने इस लड़की की वो वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की. पीड़ित लड़की से ये स्टूडेंट 10 लाख रूपए की मांग कर रहा था और उसके साथ सेक्स करने के लिए प्रेशर बना रहा था. अब लड़की की शिकायत के बाद आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पहले के दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.


Also Read

मंदसौर में बच्ची के साथ रेप के आरोपी के खुलासे ने उसकी फांसी का रास्ता आसान कर दिया है

जैसे घिसटते हुए ये महिला अस्पताल से बाहर गई, वह बताता है कि अस्पतालों के क्या हाल हैं

सात साल की रेप पीड़िता के परिवार से बीजेपी विधायक बोले- थैंक्यू बोलो कि हम आए!

वीभत्सता: सात साल की बच्ची को अगवा करके रेप किया, अब उसकी आंतें काटनी पड़ी हैं

Advertisement

Advertisement

()