The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • encroachment notice on Hanuman temple to bajrangbali in Morena Madhya Pradesh

'बजरंग बली' को रेलवे का नोटिस- '7 दिन में जमीन खाली करो वरना...'

रेलवे ने बजरंग बली को पार्टी बना दिया.

Advertisement
Railway encroachment notice to Hanuman in Madhya Pradesh
मामला मुरैना जिले के सबलगढ़ इलाके का है
pic
सुरभि गुप्ता
12 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 12 फ़रवरी 2023, 07:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कोई भी कार्रवाई करने से पहले प्रशासन वाले नोटिस देते हैं. किसी व्यक्ति को नोटिस देते हैं. संस्था को नोटिस देते हैं. लेकिन रेलवे ने तो सीधे बजरंग बली को ही नोटिस दे दिया है. मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का है. मुरैना (Morena) में हनुमान जी को अतिक्रमण का नोटिस जारी किया गया. ये नोटिस रेलवे की ओर से बजरंग बली के नाम जारी हुआ था. नोटिस में लिखा गया कि श्री बजरंग बली ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण किया है. अतिक्रमण हटाने के लिए बजरंग बली को नोटिस मिलने की तारीख से 7 दिनों का वक्त दिया गया. अगर इस दौरान जमीन खाली नहीं की गई तो प्रशासन जमीन पर हुए अतिक्रमण हटवाएगा. इतना ही नहीं, नोटिस में लिखा गया कि इसका खर्च उठाने की जिम्मेदारी बजरंग बली की होगी. 

बजरंग बली के नाम रेलवे की नोटिस

आजतक के हेमंत शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक हैरान कर देने वाला ये मामला मुरैना जिले के सबलगढ़ इलाके का है. यहां ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉड गेज का काम चल रहा है. रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है. इसलिए रेलवे ट्रैक के रास्ते में आने वाले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. इसमें कुछ मकान और एक हनुमान जी का मंदिर भी अतिक्रमण की श्रेणी में आ रहा है. इन मकानों और हनुमान जी के मंदिर को रेलवे की ओर से 8 फरवरी को नोटिस जारी किया गया. इस नोटिस में हनुमान जी को 'बजरंग बली' के नाम से पार्टी बनाया गया. 

इस नोटिस में लिखा गया,

Image embed

Image embed
गलती से लिखा था बजरंग बली का नाम

इस नोटिस की एक-एक कॉपी सहायक मंडल अभियंता (Assistant Divisional Engineer), ग्वालियर और थाना प्रभारी, रेल सुरक्षा बल, ग्वालियर को भी भेजी गई. बजरंग बली के नाम पर रेलवे की ओर से जारी ये नोटिस जब चर्चा में आई, तब रेलवे की ओर से इस पर सफाई आई.

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने इसे गलती बताया है. फोन पर आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नोटिस में गलती से बजरंगबली का नाम लिख गया था. अब उसमें सुधार कर दिया गया है. अतिक्रमण के संबंध में अब मंदिर के पुजारी हरिशंकर शर्मा को नोटिस जारी कर दिया गया है.

वीडियो: अयोध्या पहुंची शालिग्राम शिला राम मंदिर में लगेगी? इसका धार्मिक महत्व क्या है?

Advertisement

Advertisement

()