अजहर का ट्रेलरः क्रिकेट स्टोरी बटे लव स्टोरी बराबर कंट्रोवर्सी
इमरान हाशमी ने अजहरुद्दीन का रोल किया है. उनकी बायोपिक अजहर में. ट्रेलर आ गया है भाईसाब. देख कर लगता है फिल्म देखनी पड़ेगी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
हल्ला बहुत दिन से है. क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों को कॉम्बो ऑफर का इंतजार है. अजहरुद्दीन की नेम, फेम और एम के उठने गिरने पर बनी है फिल्म अजहर. माने बायोपिक है भैया. इमरान हाशमी ने लीड रोल किया है. उसका ट्रेलर आ गया है. पहले वो देख लो.
https://www.youtube.com/watch?v=YGf8j9Fxn4w
फिल्म में इमरान के अलावा प्राची देसाई होंगी. नरगिस फखरी और लारा दत्ता भी. ट्रेलर देख चुकने के बाद लगा कि गुरू फिलम तो ये देखनी होगी. काहे कि अजहर बड़े कामयाब कैप्टन और भयंकर कंट्रोवर्सियल क्रिकेटर रहे हैं. जिनका हाथ क्रिकेट में थोड़ा लूज है वो तो जरूर देखें. शायद खेल के बारे में कुछ जानकारी बढ़ जाए. सस्पेंस थ्रिल का मजा घेतय्ये में. फिल्म में क्रिकेट, कंट्रोवर्सी और प्यार होगा इत्ता तो पक्का हो गया है. बाकी पिच्चर देखने के बाद पता चलेगा. और सुन लो. लगान, चक दे इंडिया के लिए अपने इमोशन बचा के रखना.
इमरान को बैटिंग सिखानी थी, फिर मैदान पर उतर आए मोहम्मद अजहरुद्दीन
कलाई तो बच गई पर जादू टूट गया... पढ़ें अजहर की पूरी कहानी
जब सबकुछ जानते हुए भी हर्षा भोगले को चुप रह जाना पड़ा

.webp?width=60)

