The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Emergency landing of international flight in Jamnagar, bomb scare

मॉस्को से गोवा आ रही थी फ्लाइट, बम की 'धमकी' के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट में 244 यात्री हैं. पूरी फ्लाइट की चेकिंग की जा रही है.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 11:35 PM IST)
moscow-goa-flight
(तस्वीर - सांकेतिक/आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट (Jamnagar Airport) पर एक इंटरनेशन फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Flight) कराई गई है. इमरजेंसी लैंडिंग इसलिए कराई गई क्योंकि फ्लाइट में बम मिलने की खबर मिली थी. ये विमान मॉस्को से गोवा आ रहा था.

सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड एयरपोर्ट पर पहुंचा. सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार कर चेंकिंग की जा रही है. आजतक की गोपी घांघर की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट में बम होने का ईमेल आया था. बम वाले मेल के बाद तुरंत फ्लाइट के पायलट को सूचना दी गई और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में 244 यात्री मौजूद हैं. मौके पर CISF अधिकारियों के साथ जामनगर के कलेक्टर और SP भी पहुंचे हैं. जामनगर के SP ने बताया कि फ्लाइट Azur Air की है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (Goa ATC) को फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी. 

इसके बाद मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट को जामनगर डायवर्ट किया गया. जामनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसमें सवार 244 लोगों को रात के करीब 9.49 बजे एयरपोर्ट पर उतारा गया. विमान आइसोलेशन बे में है और आगे की जांच चल रही है. 

एजेंसियां जांच में जुटी हैं कि बम वाली सूचना कहां से आई और किसने दी. वहीं सभी यात्री एयरपोर्ट पर ही मौजूद हैं. जामनगर के SP ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. बम होने की सूचना मिली थी, इसी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. 

सोमवार, 9 जनवरी को ही विमानन कंपनी विस्तारा (Vistara) की दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आ गई थी. विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक मामूली तकनीकी खराबी का पता चला था. इसके बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर वापस मुड़ने का फैसला किया और विमान की दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया.

(ये खबर अभी अपडेट हो रही है.)

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: एयरलाइंस में इमरजेंसी लैंडिंग, कौन सी बड़ी चूक सामने आई?

Advertisement

Advertisement

()