घर से भागे हिंदू-मुस्लिम कपल ने जेल में किया सुसाइड
हिंदू लड़का और मुस्लिम लड़की एक महीने से फरार थे.
Advertisement

suicide by poison
रांची के एक लॉक अप में एक हिंदू मुस्लिम लवर कपल ने सुसाइड कर ली. दोनों घर से भागे हुए थे. और लड़की नबालिग थी, इसीलिए इनको पुलिस लॉकअप में रखा गया था.
एक महीने पहले ये कपल घर से भाग गया था. लड़का 20 साल का था. और लड़की 18 साल के कम. लड़का मुसलमान था, लड़की हिंदू. घर वालों की प्यार से ऐतराज था. इसलिए दोनों भाग गए. लड़की नाबालिग थी इसलिए FIR केवल लड़के के नाम पर हुई. वो भी लड़की को किडनैप करने के आरोप में.
गोड्डा जिले के दोनों लवर्स जब पकड़ में नहीं आए, तो लोकल पुलिस ने रांची पुलिस से मदद मांगी. रांची पुलिस ने दोनों को अरगोरा इलाके से पकड़ा. पकड़कर दोनों को एक ही थाने में रखा. लॉकअप अलग-अलग थे, पर थे अगल-बगल. यानी दोनों एक दूसरे से बातें कर सकते थे. रात को जब सो गए, जाने दोनों में क्या बात-चीत हुई. लेकिन आधी रात को एक पुलिसवाले ने उठकर देखा तो दोनों जमीन पर पड़े हुए थे. जब तक दोनों को अस्पताल पहुंचाया जाता, दोनों की जान निकल चुकी थी.
जांच में पता चला की अगर दोनों को कुछ समय पहले देख लिया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी. लेकिन इससे बड़ी बात ये है कि बिना तलाशी लिए दोनों को कैदी कैसे बनाया गया. उनको जहर कैसे मिला. और लॉकअप में कैदियों की सुरक्षा के लिए आखिर क्या किया गया.
फिलहाल एसपी ने 2 पुलिस अधिकारियों और एक कॉन्सटेबल को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया है.
.webp?width=60)

