The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Elon Musk tweet on reduction in work force of Twitter

ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी पर मस्क बोले- "रोज़ इतने करोड़ का घाटा, दूसरा ऑप्शन नहीं है"

मस्क ने कंपनी से लगभग 50 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है.

Advertisement
Elon Musk regarding Twitter’s reduction in force
मस्क ने ट्विटर से कर्मचारियों को निकालने की वजह बताई है (फाइल फोटो: PTI)
pic
सुरभि गुप्ता
5 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 5 नवंबर 2022, 01:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ट्विटर (Twitter) के नये-नवेले मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने कंपनी से लगभग 50 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है. मस्क अब इस पर सफाई दे रहे हैं. उनका कहना है कि इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है. एलन मस्क ने इसको दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी वजह का जिक्र अपने एक ट्वीट में किया है.

ट्विटर का मालिक बनते ही एलन मस्क एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं. ट्विटर की कमान संभालते ही मस्क ने ट्विटर के कई धुरंधरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. फिर ब्लू टिक वालों से हर महीने 8 डॉलर वसूलने की घोषणा की. इसके बाद ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी शुरू हुई.

मस्क ने बताई ट्विटर में छंटनी की वजह

ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी पर एलन मस्क ने बताया कि जब कंपनी हर दिन 40 लाख डॉलर यानी लगभग 32 करोड़ 77 लाख से ज्यादा रुपये का नुकसान झेल रही हो तो विकल्प नहीं है. मस्क ने इसे छंटनी न लिखकर 'ट्विटर की श्रमशक्ति में कमी' लिखा.

मस्क ने बताया कि जिनकी भी नौकरी जा रही है, उन्हें 3 महीने का भुगतान किया जा रहा है, जो कानूनी तौर पर जितना जरूरी है, उससे 50 प्रतिशत ज्यादा है.

Image embed

ट्विटर ने भारत में भी काम कर रहे बहुतेरे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने भारत में कई डिपार्टमेंट की पूरी टीम को ही बर्खास्त कर दिया है. बता दें कि ट्विटर का मालिक बनते ही मस्क ने ट्विटर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पराग अग्रवाल को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया था. पराग अग्रवाल के साथ ही चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी चीफ विजया गड्डे को भी निकाल दिया गया था.

एलन मस्क बोले- '8 डॉलर देकर दिन भर मुझ पर...'

एलन मस्क ने 5 नवंबर को अपने एक ट्वीट में कहा कि उन पर पूरे दिन हमला करिए, लेकिन इसकी कीमत 8 डॉलर होगी. यहां मस्क ट्विटर पर ब्लू टिक वालों से हर महीने 8 डॉलर यानी लगभग 655 रुपये वसूलने के संदर्भ में बात कर रहे हैं. मस्क ने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

बता दें कि 1 नवंबर को एलन मस्क ने ब्लू टिक के बदले पैसे लेने का ऐलान किया था. मस्क के हिसाब से ये कदम कॉन्टेंट क्रिएटर्स को रिवॉर्ड करने के रास्ते देगा और रेवेन्यू का एक ज़रिया बनाएगा. हालांकि, एलन मस्क के इस फैसले की आलोचना भी हो रही है, लेकिन मस्क ने साफ किया है कि ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर तो खर्च करने ही पड़ेंगे.

वीडियो- खर्चा पानी: एलन मस्क ब्लू टिक के 8 डॉलर मांग रहे, ये बात क्यों छुपा रहे?

Advertisement

Advertisement

()