पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने ऐलान कर दियाहै. सोमवार से आचार संहिता भी लागू हो गई है. जिन पांच राज्यों में चुनाव होना है,उनमें असम, वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पॉन्डिचरी स्टेट शामिल हैं. सभी राज्योंमें 19 मई को वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव की तारीख इस तरह हैं. असम: दो फेज मेंचुनाव कराए जाएंगे. पहले फेज में 65 विधानसभा क्षेत्र कवर की जाएंगी. नोटिफिकेशन कीडेट 11 मार्च है. चुनाव की तारीख- 4 अप्रैल है. दूसरा फेज: 61 विधानसभा क्षेत्रकवर होंगे. चुनाव की तारीख-11 अप्रैल.-------------------------------------------------------------------------------- पश्चिम बंगाल: 6 चरणों में होंगे चुनाव. पहले फेज में 18 विधानसभा सीट कवर कीजाएंगी. चुनाव दो तारीखों 4 और 11 अप्रैल को कराया जाएगा. दूसरा फेज: 17अप्रैल, तीसरे फेज की 21 अप्रैल, चौथे फेज में 25 अप्रैल, पांचवें फेज में 30अप्रैल और छठे फेज में 5 मई को वोट डाले जाएंगे.-------------------------------------------------------------------------------- केरल: एक ही फेज में होंगे चुनाव. चुनाव की तारीख- 16 मई.-------------------------------------------------------------------------------- तमिलनाडु: एक ही फेज में होंगे चुनाव. 16 मई को सभी सीटों पर होगी वोटिंग.-------------------------------------------------------------------------------- पॉन्डिचरी: एक ही चरण में कराए जाएंगे चुनाव. चुनाव की तारीख- 16 मई.--------------------------------------------------------------------------------मुख्य चुनाव आयुक्त ने नसीम जैदी ने कहा, पहली बार NOTA के लिए पोलिंग बूथ में एकसिंबल भी होगा. सभी मतदान केंद्रों में कम से कम 7 सुविधाएं दी जाएंगी.' जैदी नेकहा, 7 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए गए. इन पांच राज्यों में करीब 17 करोड़ वोटरवोट डालेंगे. सभी स्टेटस में सिक्योरिटी का इंतजाम पुख्ता रहेगा. EVM मशीन पर सभीकैंडिडेट्स की फोटो लगी होगी, ताकि वोटर्स को किसी तरह की कंफ्यूजन न हो. पेड न्यूजपर भी नजर रखी जाएगी. GPS से लैस मोबाइल फ्लाइंग स्कॉयडस बनाए जाएंगे.https://twitter.com/ANI_news/status/705687880744603648https://twitter.com/ANI_news/status/705688476566433792