आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका जनता, नेता समेत सभी को इंतजार था. 10 मार्च यानी किरिजल्ट का दिन. उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में हुएचुनावों के परिणाम आना शुरू हो गए हैं. वोटों की गिनती लगातार जारी है और शुरुआतीरुझानों में हर राज्य से अलग-अलग रिजल्ट देखने को मिल रहे हैं. शुरुआती रुझानों मेंयूपी में जहां पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की वापसी होती हुई नजर आ रही है, तो वहींपंजाब में आम आदमी पार्टी ने विपक्षी पार्टियों का एकदम सूपड़ा साफ कर दिया है.पंजाब में आप को प्रचंड बहुमत मिलता नजर आ रहा है. उत्तराखंड में बीजेपी कांग्रेससे काफी आगे चल रही है तो गोवा में भी बीजेपी कांग्रेस से खासा आगे है. नतीजे अभीनहीं आए हैं लेकिन शुरुआती रुझानों से तस्वीर थोड़ी साफ हो गई है. शुरुआती रुझानोंको लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने इलेक्शनरिजल्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. ट्विटर पर यूपी और पंजाब इलेक्शन को लेकरज्यादा बातें हो रही हैं. कुछ ने उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के साफ होने पर जमकर मौजली, तो किसी ने अखिलेश यादव के पुराने बयानों को शेयर किया. साथ ही पंजाब में आप कीसफाई पर भी कई मजेदार मीम देखने को मिले. ट्विटर पर इलेक्शन रिजल्ट टॉप ट्रेंड है.इस हैशटैग पर लोग इलेक्शन रिजल्ट पर राय रख रहे हैं.This is how Congress checks #ElectionResults #BJPWinningUPpic.twitter.com/cIAYPRvpUK— देशी छोरा (@Deshi_Indian01) March 10, 2022एग्जिट पोल,रुझान,नतीजे,जीत-हार इन सब सांसारिक मोहमाया से कांग्रेस कब का ऊपर उठचुकी है..नमन है— व्यंग्य (@vyangyabaaz) March 10, 2022 सब पार्टियों का हाल बयां करतावीडियो#UPElectionResult2022 pic.twitter.com/xKVfz9aZnG — अजमेरी (@ajmeripoet)March 10, 2022Narendra Modi searching for Congress in#ElectionResultspic.twitter.com/oCJTPZ0u80— Ankur Singh (@iAnkurSingh) March 10, 2022 यूपी के नतीजे देख कर लग रहा ,यूपीमें लड़कियां लड़ी तो है लेकिन अपना बॉयफ्रेंड के साथ शायद — Professor ngl राजाबाबू (@GaurangBhardwa1) March 10, 2022 Blast From Past #ElectionResultspic.twitter.com/7iuwf28s25 — Amit Kumar (@AMIT_GUJJU) March 10, 2022#Elections2022 pic.twitter.com/K9NDlykwdh — Sachya (@sachya2002) March 10, 2022पंजाब चुनावों के बाद लोगों ने अर्चना पूरन सिंह और कुमार विश्वास को सबसे दुखीशख्स बताया. लोगों ने इशारा किया कि अब कपिल के शो में अर्चना पूरण सिंह की कुर्सीखतरे में है क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू फिर से वापसी कर सकते हैं... Most SaddestPersons Right Now after Punjab Election Results pic.twitter.com/ukLaj4GgAD —Delightful (@sdhruv86) March 10, 2022 Successful in fooling people of Punjab, absirf https://t.co/0cm0Ji2iRy pic.twitter.com/5yYkpHukDz — सूरज (@AnIndianBoi)March 10, 2022 Punjab in 2022 Assembly Election. pic.twitter.com/jamAncI58s —Mars (@planet_ishq) March 10, 2022https://t.co/tJYZvZqOTv— नम्रता (@_Namrataa) March 10, 2022 कांग्रेस की स्थिति पर लोगों ने लिखा किकांग्रेस अब चुनाव, एग्जिट पोल, नतीजों सबसे ऊपर उठ चुकी है. लोगों ने यूपी मेंकांग्रेस की हालत पर मीम शेयर किए हैं. केवल कांग्रेस ही नहीं, समाजवादी पार्टी कोलेकर भी मौज ली जा रही है. एक यूजर ने अखिलेश यादव का पुराना वीडियो शेयर किया,जिसमें वे समाजवादी पार्टी को 400 से अधिक सीटें मिलने की बात कहते दिख रहे हैं.पंजाब के मामले में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत पर भी सोशल मीडिया मीम्स सेपटा पड़ा है. कुल मिलाकर परिणामों के शुरुआती रुझानों पर लोगों ने जमकर मौज ली है.बाकी चुनाव परिणामों की पल-पल की अपडेट आप लल्लनटॉप के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स परपा सकते हैं.