इलेक्शन कमीशन ने पांच राज्यों में चुनाव कराने की तारीखों का ऐलान कर दिया है.मणिपुर, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चुनाव एक साथ होंगे. गोवा औरपंजाब में 4 फ़रवरी को और उत्तराखंड में 15 फ़रवरी को चुनाव होगा. मणिपुर में दोचरणों में चुनाब होगा. जहां पहला चरण 4 मार्च और दूसरा चरण की वोटिंग 8 मार्च कोहोगी. यूपी में सात चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण की वोटिंग 11 फरवरी को होगी. इसबार चुनाव किस तरह होंगे. किन बातों पर जोर दिया गया है उसपर एक नजर डाल लो.इलेक्शन कमीशन की ख़ास बातें1. एक लाख 85 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे. 2. सभी वोटर्स को फोटो वाली वोटर स्लिपमिलेगी. कुछ पोलिंग बूथ मॉडल बूथ की तरह होंगे. 3. विकलांगों को ध्यान में रखकर बूथबनाए जाएंगे. 4. गुप्त मतदान के लिए वोटिंग की जगह 30 इंच ऊंची स्टील और अन्यसामग्री से बना छोटी केबिन होगा. जिससे वोटर का शरीर भी न दिखाई दे. 5. पोलिंग बूथके बाहर सभी जानकारियां पोस्टर पर दी जाएंगी. 6. ईवीएम में उम्मीदवार की फोटो लगीहोगी. कुछ विधानसभाओं में सर्विस वोटर के लिए ई पोस्टर बैलेट होंगे. 7. डिफेंस,पैरा मिलिट्री फोर्सेस में तैनात जवान इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलट से डाल सकेंगे वोट8. बूथ पर केंद्र की पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाएगा 9. चुनाव प्रचार केदौरान शोर शराबा करने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली चीज़ों पर प्रतिबंध होगा.10. रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी. 11. चुनाव में खड़ेउम्मीदवार को अपने ऊपर बकाया बिल की जानकारी देनी होगी, यानी बिजली, पानी तक का.12. उम्मीदवारों को नॉमिनेशन पेपर पर फोटो लगाना होगा. भारतीय नागरिक होने का शपथपत्र भी देना होगा. 13. यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में 28 लाख रुपये खर्च कर सकेंगेउम्मीदवार 14. गोवा और मणिपुर में 20 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे. 15. गोवा में वीवीपैट (वोटर वेरिफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रेल) तकनीक का इस्तेमाल होगा. यहां वोटर को डालनेके बाद एक स्लिप मिलेगी, जिससे उसे पता चल जाएगा की जिसको उसने वोट डाला है उसी कोपड़ा है या नहीं 16. उम्मीदवारों को अपना खाता खुलवाना होगा. 20 हजार से ज्यादाचुनावी क़र्ज़ भी चेक से लेना होगा 17. इलेक्शन कमीशन की पेड न्यूज़ पर ख़ास नजर रहेगी.सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर जोर देने की कोशिश की जाएगी.