The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • election commission removed ias officer abhishek singh from gujarat poll duty for instagram photo

गुजरात चुनाव की ड्यूटी मिली, IAS ने गाड़ी के साथ पोज दिए, फिर EC ने खबर ले ली

IAS अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं.

Advertisement
Abhishek Singh ias publicity stunt
अभिषेक सिंह ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की हैं.
pic
धीरज मिश्रा
18 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 18 नवंबर 2022, 06:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गुजरात चुनाव (Gujarat Election) में ड्यूटी के दौरान स्टाइलिश अंदाज में पोस्ट डालना एक IAS अधिकारी पर भारी पड़ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग ने IAS अभिषेक सिंह को जनरल ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) के पद से हटा दिया है. सिंह ने गुजरात के बापूनगर और असरवा विधानसभा क्षेत्र के जनरल ऑब्जर्वर का पद संभालने के बाद इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वो अपनी गाड़ी के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही उनकी गाड़ी के नंबर प्लेट के ऊपर लाल रंग की प्लेट पर ऑब्जर्वर लिखा है.

इसी तरह की एक दूसरी फोटो में वो अपने बॉडीगार्ड और अन्य अधिकारियों के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं. चुनाव आयोग ने इसे पब्लिसिटी स्टंट मानते हुए उन्हें तत्काल पद से हटा दिया है और उन्हें निर्वाचन क्षेत्र छोड़कर अपने नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करने को कहा है. आयोग ने कहा कि अभिषेक सिंह ने पब्लिसिटी स्टंट के लिए अपने आधिकारिक पद का इस्तेमाल किया है.

Image embed

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं

सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. उन्होंने अपने ट्विटर के बायो में लिखा है कि वो एक 'लोक सेवक, एक्टर, सामाजिक उद्यमी और जिद्दी आशावादी' हैं. उनके पेज पर कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने की तस्वीरें उपलब्ध हैं.

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2010 बैच के कर्नाटक कैडर के अधिकारी कृष्ण बाजपेयी अब बापूनगर और असरवा में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं अभिषेक सिंह से कहा गया है कि वो तत्काल विधानसभा छोड़कर वापस जाएं. गुजरात में उन्हें दी गईं तमाम सुविधाएं वापस लेने को कहा गया है.

Image embed

उनको अगले आदेश तक किसी भी तरह की चुनावी जिम्मेदारी या ड्यूटी पर न लगाने का भी फैसला लिया गया है. मालूम हो कि आगामी 1 और 5 दिसंबर को गुजरात में वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.

गुजरात चुनाव 2022: AAP ने जिसकी किडनैपिंग का दावा हुआ, उसने कैमरे पर क्या बताया

Advertisement

Advertisement

()