अगर कोई आपसे कहे कि मोदी जी को किसी ने डांट दिया है तो? अरे हां जी,वही अपनेप्रधानमंत्री मोदी जी. वो भी एक दो लोगों ने नहीं,बहुत सारे लोगों ने. और उसकी ख़बरभी मोदी जी ने अपने भाषण में ख़ुद ही दी. इसी बात को भाजपा ने ट्वीट किया. कल जबभाजपा के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट हुआ तो लोगों में चर्चा होने लगी. PM मोदी नेरैली में कहा कि कल रात को सोशल मीडिया पर मुझे इतनी डांट पड़ी है. सबने डांटा, मोदीजी रोड शो बंद कर दीजिए. आप अंधेरे में कैसे निकलते हो. आपका सुरक्षा का मुद्दा है.अभी श्रीलंका में हुआ. आप को परवाह नहीं. आप अपने मालिक नहीं हो, हम आपके मालिकहैं. ट्वीट रूपी सबूत ये रहा-कल सोशल मीडिया पर लोगों ने मुझे बहुत डांटा कि रोड शो बंद कर दीजिए, अपनी सुरक्षाका ध्यान रखिए।लेकिन मोदी का कोई ध्यान रखता है तो इस देश की करोड़ों माताएं। वे शक्ति बनकर मेरीसुरक्षाकवच बनती हैं: पीएम #DeshModiKeSaathhttps://t.co/Ny9oKvCxId— BJP (@BJP4India) April 26, 2019तो मोदी जी ने कल बनारस की एक रैली में जो कहा, उसका कुल जमा ये है कि उन्हें ऐसेखुले में नहीं घूमना चाहिए. रोड शो बंद कर देना चाहिए. मतलब, घुमा के कान पकड़िए तोबात है 'जान का ख़तरा' वाली.अब मोदी जी ने कह दिया तो लोगों ने ताबड़तोड़ रिप्लाई भी किया. किसी ने मौज ली औरकिसी ने सलाह दी. ट्विटर पर कुछ आए और बिना लानत-मलानत के निकल जाए ऐसा कहाँ होताहै भाई. हर तरह के ऐंगल से मौज ली जाती है यहां.क्योंकि मोदी ने ये भी कहा था कि इस देश की करोड़ों माताएं बहनें मेरी ताक़त हैं. तोइन दीदी ने समझा दिया कि संभल के रहना मोदी, औरत भस्म करने की ताक़त भी रखती है-Jo matayein surksha kawach ban sakti hain na vo galat hone pe maa kali, maadurga aur maa chandii ka roop bhi dhar sakti hai..isliye @narendramodisambhal kar kaam kijiyega..aurat bhasm karne ki shakti bhi rakhti hai— AAKANKSHA SHARMA (@AKANKSH46809539) April 26, 2019 इधर ये रिप्लाई देखिए, ऐसा लग रहा है जैसे दादा जी आईसीयू में हैं और बेटे की एकआंख दादाजी की वसीयत पर भी है. भाई साहब कह रहे हैं कि चिंता मत करो मोदी जी, अगरआप गए तो बाकी सीटें भी भाजपा को आएंगी.चिंता मत करिए।विरोधी ऐसा सोच भी नही सकते।अगर वैसी कोई दुर्घटना हुई तो बचे हुएसारे सीट BJP को मिल जाएगा।— Dodo (@Dodo40274910) April 26, 2019 और इधर ये अलग मौज काट रहे हैं भाई. जीवन-मरण के चक्कर से ही बाहर चले गए हैं भाईसाहब.घबराइये मत ........ जो जन्म लेता है उसको जाना तो होता ही है.......भगवान् ने भीकई बार जन्म लिया और चल बसे........जबकि हम तो क्षुल्क़ आत्मा है और जब जानेका वक्तआता है तब कोई बचा नहीं पाता कितनी भी सुरक्षा की घेराबंदी हो .....इंदिराजी एवंकैनेडी का उदाहरण हमारे सामने ही है— nishant shah (@nishant04483883) April 26, 2019 लेकिन एक बात खटक गई गुरुमोदी जी के साथ 'अपनी सुरक्षा अपने हाथ' और 'अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें'जैसी बात तो है नहीं. एस.पी.जी प्रोटेक्टी हैं हमारे प्रधानमंत्री. यही प्रोटोकॉलहै. सैकड़ों जवान मोदी के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा का चाक चौबंद इंतज़ाम कर चुकेहोते हैं. कई घेरे की सुरक्षा में रहने वाले मोदी जी को उन अनगिनत जवानों का भीशुक्रिया लगे हाथ कह ही देना चाहिए था.अपने काले चश्मों के पीछे से ये एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान लगातारचौकस निगाहें बनाए रखते हैं .आख़िर यही जवान दिन-रात धूप-बारिश की फ़िक्र किए बिना मोदी की सुरक्षा में तैनात रहतेहैं. ना इनकी कोई होली, ना कोई ईद. हमेशा गोली खाने को तैयार, वाक़ई छप्पन इंच कीछाती के साथ इन जवानों का इतना हक़ तो बनता था. मौक़ा भी था, लेकिन दस्तूर बनाने पड़तेहैं.ख़ैर, बात आई-गई हो गई. सारे ताम-झाम के बीच सुरक्षा का ध्यान रखा ही जाना चाहिए.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें:बेगूसराय में कन्हैया के घर के बाहर मिले बुजुर्ग के जबर बोल -