The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • elderly teacher finds artificial teeth in chocolate khargone mp news

बुजुर्ग टीचर को गिफ्ट में मिली चॉकलेट, खाने की कोशिश की तो चॉकलेट के अंदर निकले नकली दांत!

मामला Madhya Pradesh के Khargone का है. महिला की पहचान मायादेवी गुप्ता के तौर हुई है. वो खरगोन में बैंक कॉलोनी में रहती हैं और एक रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं. उनकी चॉकलेट में नकली दांत निकले हैं.

Advertisement
elderly teacher finds artificial teeth in chocolate toffee student birthday khargone mp news
चॉकलेट खाने की शौकीन हैं मायादेवी. (फोटो- आजतक)
pic
ज्योति जोशी
20 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 20 जुलाई 2024, 04:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है (MP Khargone). एक बुजुर्ग महिला की चॉकलेट में नकली दांत निकल निकल आए. बुजुर्ग महिला ने जब रैपर खोलकर चॉकलेट खाने की कोशिश की तो दांत से जैसेे कोई कड़क चीज टकराई. उन्होंने चॉकलेट  में मिलाए जाने वाले मेवे समझकर थोड़ा और चबाने की कोशिश की. लेकिन ऐसा संभव ना हुआ. उन्होंने जब मुंह से चॉकलेट निकालकर देखी तो उसमें नकली दांत निकले (Artificial Teeth in Chocolate Toffee).

ये वाकया हुआ मायादेवी गुप्ता नाम की महिला के साथ. वो खरगोन में बैंक कॉलोनी में रहती हैं और एक रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं. उनकी चॉकलेट में चार नकली दांतों का सेट निकला है. वही सेट जिसे कैप के तौर पर बिना दांत वाले लोगों के जबड़े पर फिट किया जाता है.

Image embed
फोटो- आजतक

मायादेवी आस्थाग्राम नाम के एक ट्रस्ट में फ्री सेवाएं देती हैं और वहां बच्चों को पढ़ाती हैं. उन्हीं में से किसी एक बच्चे के जन्मदिन के मौके पर उन्हें ये टॉफी मिली थी. मायादेवी ने आजतक से जुड़े उमेश रेवालिया को बताया,

Image embed

फिलहाल शिक्षिका ने चॉकलेट के अंदर निकले दांतों को संभालकर रख लिया है. आजतक के उमेश रेवालिया से बात करते हुए खाद एवं औषधि विभाग के अधिकारी एचएल आवासिया ने कहा कि इस मामले की सूचना मिली है, टीम भेज कर जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें- चॉकलेट खोलते ही निकला रेंगता हुआ कीड़ा, शख्स ने वीडियो शेयर किया, पता है कैडबरी ने क्या जवाब दिया?

चॉकलेट सिरप में मरा चूहा!

पिछले महीने ही इस तरह का एक और मामला सामने आया था. एक महिला ने इंस्टाग्राम पर 'Hershey के चॉकलेट सिरप में मरा चूहा’ निकलने का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया था. इंस्टाग्राम यूजर के मुताबिक उस सिरप को तीन लोगों ने चखा था. दावा किया गया कि उनमें से एक लड़की बेहोश हो गई थी. उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. इस मामले में जांच की मांग की गई थी.

वीडियो: दुनियादारी: कहानी चॉकलेट का कच्चा माल और सोना देने वाले घाना की, जो अब कंगाल होता जा रहा है

Advertisement

Advertisement

()