लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे का शिकार, अब तक 40 से ज्यादा लोग घायल
मालगाड़ी की गार्ड वैन से टक्कर के बाद हादसा.

ओडिशा में कटक के पास लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को पास के अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है. राहत और बचाव का काम जारी है.
#UPDATE Chief Public Relation Officer (CPRO), East Coast Railway: 20 people injured after eight coaches of Lokmanya Tilak Express derail near Salagaon. No casualty reported till now. #Odisha https://t.co/JqaXdhzHTN
— ANI (@ANI) January 16, 2020
कैसे और कब हुआ हादसा?
16 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे ये हादसा सालागांव और नीरगुंडी स्टेशन के बीच हुआ. ANI के मुताबिक, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस मालगाड़ी की गार्ड वैन से टकरा गई थी. हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरा बहुत ज्यादा था, इसलिए हादसे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. गनीमत ये रही कि हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई.
वीडियो देखें:

