The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Editor of Bangladesh's first and only LGBT magazine killed

चाकुओं से गोद किया समलैंगिकों की मैगजीन के एडिटर का मर्डर

बांग्लादेश की पहली गे मैगजीन के एडिटर और दोस्त को घर में घुस बदमाशों ने जान से मारा. IS ने ली जिम्मेदारी.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
26 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016, 07:41 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
बांग्लादेश में लिखने वालों पर जानलेवा हमले बढ़ते जा रहे हैं. बांग्लादेश की इकलौती समलैंगिकों की मैगजीन 'रूपबान' के एडिटर जुल्हास मन्नान की सोमवार को हत्या कर दी गई. मन्नान के साथ मौजूद उनके साथी तनय फहीम का भी हमलावरों ने मर्डर कर दिया. हमलावरों ने मन्नान के घर में घुसकर चाकुओं से हमला किया. हमले की जिम्मेदारी IS ने ली है. लेकिन बांग्लादेश सरकार का दावा है कि देश में IS की मौजूदगी नहीं है.

बांग्लादेश में 10 सेक्युलर मार दिए गए, 74 बाकी हैं

बताते हैं कि आरोपी हमलावर घर में कुरियर देने के बहाने से घुसे थे. जुल्हास मन्नान का ढाका के कलाबगान एरिया में अपार्टमेंट है. गार्ड ने जब रोका तो बदमाशों ने पहले गार्ड को चाकुओं से गोद दिया. फिर घुसकर मन्नान के फ्लैट में घुस गए. बताया जाता है कि दोनों के शरीर पर चाकू से गोदने के गहरे निशान थे.
Embed
मन्नान पहले ऐसे बांग्लादेशी बुद्धिजीवी नहीं हैं, जिनपर कट्टरपंथियों ने हमला किया है. बांग्लादेश में प्रोग्रेसिव ख्यालों वाले लेखकों पर हमले होते रहे हैं. आगे देखिए मन्नान की मैगजीन के कुछ कवर...
roopbaan
roopbaan-2
roopbaan-3

Advertisement

Advertisement

()