The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ED conducts raids at premises of Mukhtar Ansari and his close associates

मुख्तार अंसारी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कुल 11 जगहों पर मारा गया छापा!

घर पर भी पड़ा छापा, कथित सहयोगियों की लगाई गई क्लास!

Advertisement
pic
18 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 18 अगस्त 2022, 03:29 PM IST)
ED conduct raids at Mukhtar Ansari properties
ईडी की रेड के दौरान तैनात जवान (फोटो: एएनआई) और मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने गुरुवार, 18 अगस्त को दिल्ली, लखनऊ, गाजीपुर और मऊ में मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इतना ही नहीं, गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के मुहम्मदाबाद स्थित घर पर भी रेड मारी गई है.

मुख्तार अंसारी और उनके सहयोगियों पर ईडी का शिकंजा

आजतक के मुनीष पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर शिकंजा कसा है. ईडी ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मऊ और गाजीपुर जिलों में कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इसके अलावा ईडी ने अंसारी के सहयोगियों विक्रम अग्रहरी और गणेश मिश्रा के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी की इस तलाशी में 11 ठिकानों को कवर किया गया.

मुख्तार अंसारी पर 50 से अधिक क्रिमिनल केस दर्ज हैं

बता दें कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुख्तार अंसारी अभी उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद है. 

अंसारी कथित रंगदारी के एक मामले में लगभग दो साल तक पंजाब के रोपड़ जेल में बंद था. एक रियल एस्टेट फर्म के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की शिकायत पर मुख्तार पर रंगदारी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया था. पंजाब में मुख्तार अंसारी 2 साल और 3 महीने तक जेल में रहे. 

पंजाब में मुख्तार अंसारी को मिला था VVIP ट्रीटमेंट

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब की आप सरकार ने हाल ही में मुख्तार अंसारी के रूपनगर जेल में बंद होने के दौरान वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में जांच के आदेश दिए थे. जांच में पता चला कि बैरक में मुख्तार अंसारी को फाइव स्टार जैसी सुविधाएं दी गईं.

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुख्तार अंसारी को वापस लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्तार को यूपी के बांदा जेल लाया गया.

वीडियो- पंजाब: मुख्तार अंसारी को VVIP ट्रीटमेंट देने के मामले में घिरी पूर्व कांग्रेस सरकार, जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Advertisement

Advertisement

()