The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ECI to announce assembly elections dates for Nagaland Meghalaya Tripura

आज दोपहर 2:30 बजे विधानसभा चुनाव की तारीख आएगी, जानिए किन राज्यों का नंबर है?

दोपहर दो बजकर तीस मिनट पर

Advertisement
pic
18 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2023, 10:06 AM IST)
ECI to announce assembly elections dates for Nagaland Meghalaya Tripura
तीन राज्यों में चुनावों की तारीख पता चलेगी (फाइल फोटो-यूट्यूब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बुधवार, 18 जनवरी को चुनाव आयोग नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा (Election Commission to announce Dates). खबर है कि दोपहर 2.30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और तारीखें बताएगा.

आजतक के मुताबिक, इससे पहले निर्वाचन आयोग ने तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था. पूर्वोत्तर के इन तीनों चुनावी राज्यों में आयोग ने चार दिवसीय दौरा भी किया था. उस दौरे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और दोनों आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल भी थे. चुनाव आयोग के अधिकारी सबसे पहले 11 जनवरी को त्रिपुरा पहुंचे थे. वहां से वो नागालैंड गए और फिर आखिर में मेघालय का दौरा किया. फरवरी में इन तीनों राज्यों में चुनाव होने हैं.

बता दें, इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. कौन से 9 राज्य?

छत्तीसगढ़

मध्य प्रदेश

राजस्थान

कर्नाटक

त्रिपुरा

मेघालय 

नागालैंड

मिजोरम

तेलंगाना

संभावना है कि अप्रैल-मई में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाएं. फिर मई में कर्नाटक, नवंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम के बाद साल के आखिर तक यानी दिसंबर में तेलंगाना और राजस्थान में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है.

वीडियो: त्रिपुरा चुनाव में राजपरिवार का ये नेता बीजेपी का खेल बिगाड़ देगा!

Advertisement

Advertisement

()