The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • EA sports releases battlefield trailer, game set to be released on X box on 21 october 2016

कंप्यूटर गेम के दीवानों! कॉल ऑफ़ ड्यूटी का बाप आ गया है!

नया शूटिंग गेम आ रहा है. बैटलफ़ील्ड. ईए स्पोर्ट्स रिलीज़ कर रहा है. अभी ट्रेलर रिलीज़ हुआ. देखो.

Advertisement
pic
7 मई 2016 (अपडेटेड: 7 मई 2016, 07:00 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कॉल ऑफ़ ड्यूटी के दीवानों, नया नौटंकी आया है टाउन में. फर्स्ट पर्सन शूटिंग गेम के खेल में ईए स्पोर्ट्स ने धमाकेदार चीज़ को उतारा है. नाम है बैटलफ़ील्ड. ईए स्पोर्ट्स को हम सभी क्रिकेट वाले कंप्यूटर गेम से जानते हैं. EA Sports कंप्यूटर गेम्स अब कंप्यूटर गेम्स न रहकर एक्स-बॉक्स गेम्स में तब्दील हो चुके हैं. गेम्स के लिए अब एक्स-बॉक्स पहला प्लेटफार्म बन चुका है. बैटलफ़ील्ड भी एक्स बॉक्स पर रिलीज़ हो रहा है 21 अक्टूबर को. कुछ 10 घंटे में 50 लाख व्यू पाने वाला ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. ट्रेलर देखते ही आपको सबसे पहले याद आता है कॉल ऑफ़ ड्यूटी. वो फर्स्ट पर्सन शूटिंग गेम जिसने वॉर-बेस्ड गेम्स में नए मानक खड़े कर दिए. अपनी कहानी से, अपने ग्राफ़िक्स से, अपने कैरेक्टर्स से. पहली बार ऐसा हुआ था जब लोग इन्टरनेट पर अपने निक-नेम्स फ़िल्मी कैरेक्टर्स से नहीं कॉल ऑफ़ ड्यूटी के कैरेक्टर्स से प्रभावित होकर रखने लगे थे. कॉल ऑफ़ ड्यूटी यानी सीओडी ने पहली बार कॉलेज होस्टलों में काउंटर स्ट्राइक को हिलाया. जब तक किसी गेमर के कमरे में सीओडी का पोस्टर नहीं चिपक जाता था, उसे एमेच्योर ही माना जाता था. इसी तर्ज पर आया है अब बैटलफ़ील्ड. ईए स्पोर्ट्स पर आंख मूँद कर भरोसा किया जा सकता है. इन्होंने ग्राफ़िक्स के मामले में हमेशा खुद को पहले से बेहतर बनाया है. साथ ही अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं. इन्हें अपनी ताकत पूरी तरह से मालूम है. ऐसे में एक धाकड़ गेम की अपेक्षा करना कतई ग़लत नहीं होगा. देखिये ट्रेलर: https://www.youtube.com/watch?v=c7nRTF2SowQ

Advertisement

Advertisement

()