The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Dwayne Bravo displays Chris Gayle and Afghanistan's amazing sportsmen spirit after West Indies lost to Afghanistan in ICC Cricket World T20 2016

गेल के अफ़गान प्लेयर्स के साथ डांस का ब्रावो ने बनाया वीडियो

वेस्ट इंडीज़ हार गया था अफ़गानिस्तान से. गेल मैदान में आये. अफ़गान प्लेयर्स को शाबाशी दी. फिर उनके साथ मस्ती की.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
29 मार्च 2016 (अपडेटेड: 29 मार्च 2016, 12:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
वेस्ट इंडीज़ की टीम अपने तफरी वाले अंदाज़ के लिए जानी ही जाती है. ऐसा कौन सा विकेट होता है जिसको लेने के बाद ड्वेन ब्रावो नाचते न हों. न नाचें तो समझो विकेट मनहूस निकल गया. अभी उस दिन अफ़गानिस्तान ने वेस्ट इंडीज़ को हरा दिया. क्रिस गेल उस मैच में नहीं खेले थे. लेकिन मैच खतम हुआ तो मैदान में आये. अफ़गान प्लेयर्स से हाथ मिलाया. और फिर हुआ इस वर्ल्ड कप का सबसे बेहतरीन वाक्य.
अफ़गान प्लेयर्स के साथ गेल ने फोटुएं खिचवाईं. वो उन्हें सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट कर रहे थे. गेल भी उन सभी के साथ बहुत अच्छे से पेश आ रहे थे. और फिर शाहज़ाद और गेल ने शुरू किया अपने ही स्टाइल में डांस. पूरा खुशनुमा माहौल. हारी हुई टेम का प्लेयर जीते हुए खिलाड़ियों के साथ उनकी खुशी में शामिल हो रहा था.
क्रिस गेल और शाहज़ाद और साथी अफ़गान प्लेयर्स के इन सभी मोमेंट्स को ड्वेन ब्रावो ने अपने गाने 'चैंपियंस' के साथ दिखाया है.
Image embed

Advertisement

Advertisement

()