The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Duplicate TV scam worth 1.4 crore unearthed in Sagar in MP, related to CM Kanyadan Scheme

शिवराज सरकार ने 1800 TV बांटे, एक-एक कर खराब हुए, फिर पता चला डेढ़ करोड़ का घोटाला हो गया!

‘मुख्यमंत्री कन्यादान योजना’ के तहत फर्जी टीवी बांट दिए गए.

Advertisement
Fake TV scam worth Rs 1.4 crorebusted from MP's Sagar, related to CM's scheme
सैनसुई का टीवी बताकर चूना लगा रहे थे लोग! (फोटो- इंडिया टुडे/PTI)
pic
पुनीत त्रिपाठी
27 मई 2023 (अपडेटेड: 27 मई 2023, 01:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़े घोटाले की जानकारी सामने आई है. यह कथित घोटाला मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत किया गया. पता चला है कि जिले में करीब 1850 फर्जी टीवी बांट दिए गए. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. क्या है पूरा मामला, बताते हैं.

आजतक से जुड़े हिमांशु पुरोहित से मिली जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के गढ़ाकोटा में 11 मार्च को ‘मुख्यमंत्री कन्यादान योजना’ के तहत बड़े स्तर पर विवाह समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह में 1850 जोड़ों को LED टीवी बांटा गया था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद इस समारोह का हिस्सा बने थे. कार्यक्रम निपट गया. सभी टीवी लेकर घर चले गए. हालांकि, इसके बाद टीवी खराब होने की शिकायतें आने लगीं. कई लोग जब टीवी लेकर सर्विस सेंटर पहुंचे, उन्हें बताया गया कि ये टीवी नकली है. वहीं इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ.

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

मामले का खुलासा होने के बाद सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने एसपी अभिषेक तिवारी को FIR दर्ज करने को कहा. FIR में फ्रॉड और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और दो लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने टीवी सप्लाई करने वाले रेस्टोरेंट के संचालक मुकेश साहू और दिल्ली के एक व्यक्ति राजू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.

SP अभिषेक तिवारी ने आज तक से बातचीत में बताया,

Embed

एसपी ने आगे बताया कि टेंडर अमाउंट एक करोड़ 43 लाख का था. साथ ही नकली टीवी का सप्लाई दिल्ली से किया गया था. 

कैसे मिलता है टेंडर

बता दें, नए जोड़ों को LED टीवी देने के लिए सामाजिक न्याय विभाग ने टेंडर निकाला था. इसमें SRK इंटरप्राइजेज के टेंडर की कीमत सबसे कम थी. ये फर्म मुकेश साहू की है. मुकेश ने हर टीवी का रेट 7,777 रुपये बताया था. ये कॉन्ट्रेक्ट उन्हें मिल गया. बताते चलें, ये मामला मध्य प्रदेश के PWD मंत्री गोपाल भार्गव के गृह क्षेत्र गढ़ाकोटा से है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: वॉट्सऐप स्कैम इन मैसेज पर क्लिक करेंगे तो पैसे उड़ जाएंगे

Advertisement

Advertisement

()