The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • dubai burj khalifa Mohamed Alabbar Emaar Properties Prefers Hiring Indians Make it in the Emirates 2026

वो रात के 1 बजे भी... बुर्ज खलीफा बनाने वाले ने बताया क्यों वो भारतीयों को सबसे पहले नौकरी देते हैं

Mohamed Alabbar Emaar Properties: मोहम्मद अलाब्बार ने तमाम खूबियों को सीधे तौर पर भारतीय प्रोफेशनल्स से जोड़ा और उन्हें बेहद समर्पित और भरोसेमंद बताया. उन्होंने आगे कहा कि दिन के किसी भी समय जवाब देने की उनकी तत्परता कमाल की है. उन्होंने आगे ये भी बताया कि कैसे भारतीयों के प्रति उनका आत्मविश्वास पिछले सालों में और मजबूत हुआ है. इतना मजबूत कि वो सबसे ज्यादा इंडियन वर्कर्स को ही पसंद करते हैं.

Advertisement
pic
7 मई 2026 (अपडेटेड: 7 मई 2026, 03:17 PM IST)
dubai burj khalifa developer of Mohamed Alabbar the founder of Emaar Properties said On Why He Prefers Hiring Indians They Answer The Phone Even At 1 am
एमार प्रॉपर्टीज के फाउंडर न भारतीयों की तारीफ की हैै (PHOTO-AajTak)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एमार प्रॉपर्टीज (Emaar Properties) के संस्थापक और बुर्ज खलीफा के डेवलपर मोहम्मद अलाब्बार (Mohamed Alabbar) ने भारतीय लोगों की तारीफ की है. उन्होंने भारतीयों की इस बात के लिए तारीफ की है कि दुनिया में सबसे अच्छा काम करने का तरीका (work ethic) उन्हीं का है. मेक इट इन द एमिरेट्स (Make it in the Emirates 2026) नामक एक समिट में बोलते हुए, अलाब्बार ने कहा कि भारतीय टैलेंट को हायर करने की उनकी प्राथमिकता उनकी निरंतरता, समर्पण और काम के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की उनकी इच्छा के कारण है. उन्होंने बताया कि कई भारतीय कर्मचारी हर समय पर उपलब्ध रहते हैं. ये काम के प्रति उनकी गहरी जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है.

मोहम्मद अलाब्बार ने कहा कि बिजनेस में सफलता का संबंध बुद्धि से उतना नहीं, जितना लगातार कोशिश और बारीकियों से है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कड़ी मेहनत का मतलब सिर्फ देर तक काम करना नहीं है. इसमें मौकों का सावधानी से मूल्यांकन करना, सोच-समझकर जोखिम उठाना, सही टीमें बनाना और अनुशासित ढंग से काम पूरा करना शामिल है. गल्फ न्यूज के मुताबिक अलाब्बार ने कहा, ‘मैं हमेशा लोगों से कहता हूं, मेरे अपने नजरिए से, मेरा IQ एवरेज है, लेकिन मेरी मेहनत सबसे अच्छी है. मैं कड़ी मेहनत में विश्वास करता हूं.’

भारत के कारीगरों में क्या खासियत?

मोहम्मद अलाब्बार ने तमाम खूबियों को सीधे तौर पर भारतीय प्रोफेशनल्स से जोड़ा और उन्हें बेहद समर्पित और भरोसेमंद बताया. उन्होंने आगे कहा कि दिन के किसी भी समय जवाब देने की उनकी तत्परता कमाल की है. उन्होंने कहा कि भारतीयों की यही बातें उनके प्रति उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करती हैं. उन्होंने कहा, ‘आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, आपकी किस्मत उतनी ही ज्यादा चमकेगी. एक कहावत है कि जब टैलेंट मेहनत करना छोड़ देता है, तो कड़ी मेहनत टैलेंट को भी मात दे देती है. और यही वजह है कि मुझे भारतीयों को नौकरी पर रखना पसंद है, क्योंकि वे रात के एक बजे भी फोन का जवाब देते हैं.’

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अनिश्चित माहौल में आगे बढ़ने वाली कंपनियां वे होती हैं जो हमेशा सतर्क रहती हैं. वो लगातार जोखिमों का आकलन करती हैं और अपनी टीमों को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं. 2008 के आर्थिक संकट और COVID-19 महामारी जैसी बड़ी उथल-पुथल का जिक्र करते हुए अलाब्बार ने कहा कि कारोबार में चुनौतियां सामने आने के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय, पहले मजबूती पैदा करनी चाहिए. 

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए अपनी बात खत्म की कि किसी भी कंपनी की लंबे समय तक बनी रहने वाली साख इस बात से तय होती है कि वह मुश्किल समय में अपने लोगों के साथ कैसा बर्ताव करती है. उन्होंने यह भी कहा कि भरोसा और स्थिरता ही टिकाऊ सफलता की नींव है.  

वीडियो: सोशल लिस्ट: US-Israel-Iran War के बीच AI से बने वीडियो वायरल, बुर्ज खलीफा को लेकर फेक न्यूज़ फैली

Advertisement

Advertisement

()