The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • dubai airport attacked iran war drone hit fuel tank flight operations suspended resume

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले में फ्यूल टैंकर उड़ा, भीषण आग लगी

Dubai Airport Drone Attack: इस ड्रोन हमले के एक दिन पहले ईरान ने UAE के तीन बड़े बंदरगाहों के आस-पास के इलाकों को तुरंत खाली करने की चेतावनी दी थी. अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध में ईरान अरब देशों को भी निशाना बना रहा है.

Advertisement
dubai airport attack
इस महीने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये तीसरा हमला था. (सांकेतिक तस्वीर/इंडिया टुडे)
pic
शुभम कुमार
16 मार्च 2026 (अपडेटेड: 16 मार्च 2026, 12:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Dubai International Airport Attacked: यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 16 मार्च की सुबह एक बार फिर ड्रोन हमला हुआ. इस हमले में एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंकर को निशाना बनाया गया, जिससे वहां भीषण आग लग गई. हमले के तुरंत बाद अधिकारियों ने अगले आदेश तक हवाई यात्रा तत्काल रूप से रद्द कर दी. इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. फिलहाल, चुनिंदा उड़ानें धीरे-धीरे शुरू की गई है.

दुबई मीडिया ऑफिस ने X अकाउंट पर पोस्ट कर हमले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फ्यूल टैंकर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. हमले के तुरंत बाद दुबई एयरपोर्ट ने फ्लाइट्स पर पाबंदी लगा दी थी. हालांकि, कुछ घंटों बाद ही एयरपोर्ट पर कुछ फ्लाइट्स को उड़ान भरने की इजाजत दी गई. दुबई मीडिया ऑफिस ने X पर लिखा,

"दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एहतियाती उपाय के तौर पर लागू किए गए अस्थायी निलंबन के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से और वहां के लिए चुनिंदा डेस्टिनेशन तक कुछ उड़ानों को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने का ऐलान किया है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फ्लाइट्स से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए अपनी एयरलाइनों से संपर्क करें."

Embed

फिलहाल, यह पक्का नहीं हुआ कि दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला ईरान की तरफ से हुआ या नहीं. अटैक के फौरन बाद ही दुबई मीडिया ऑफिस ने लिखा था,

“दुबई सिविल एविएशन ने तत्काल रूप से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है. ये फैसला सभी यात्रियों और स्टाफ के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की जानकारी के लिए एयरलाइंस से बात करें. इस मामले में लगातार अपडेट किया जाएगा.”

Embed

दुबई एयरपोर्ट वेस्ट एशिया समेत दुनिया के सबसे बिजी एयरपोर्ट में से एक है. ड्रोन हमले के एक दिन पहले ईरान ने यूएई के तीन बड़े बंदरगाहों के आस-पास के इलाकों को तुरंत खाली करने की चेतावनी दी थी.

dubai airport
दुबई मीडिया ऑफिस का पोस्ट. (X @DXBMediaOffice)

ये चेतावनी अमेरिकी हमले के बाद आई. अमेरिका ने 14 मार्च को ईरान की 'लाइफलाइन' खार्ग द्वीप पर जबरदस्त बमबारी की थी. इस द्वीप से ईरान अपने ज़्यादातर तेल निर्यात करता है. ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका अरब देशों में स्थित अपने बेस का इस्तेमाल कर ये हमले कर रहा है. इसलिए ईरान ने इस क्षेत्र में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है. 

28 फरवरी को पश्चिम एशिया में अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ गया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट बताती है कि अब तक अरब देशों पर कुल 2000 मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा चुके हैं. इनमें अमेरिकी डिप्लोमेटिक मिशन, मिलिट्री बेस, ऑयल फैसिलिटी, होटल, बंदरगाह और कुछ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: दुबई एयरपोर्ट के पास फिर ड्रोन से हमला, एक भारतीय समेत 4 लोग घायल

पहले भी हो चुके हमले

इस महीने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये तीसरा हमला था. इससे पहले 11 मार्च को भी ड्रोन हमला हुआ जिसमें 4 लोग घायल हुए. इनमें एक भारतीय भी शामिल था. इसी तरह का एक और हमला 7 मार्च को हुआ. एयरपोर्ट के पास धुआं उठने लगा जिसके बाद एक इमरजेंसी अनाउंसमेंट की गई. फ्लाइट का इंतज़ार कर रहे यात्रियों को टनल के अंदर छिपना पड़ा. तब भी उड़ानों पर पाबंदी लगी थी, जिसे बाद में हटा दिया गया.

वीडियो: दुबई एयर शो में तेजस क्रैश: वायरल वीडियो में पाकिस्तानी पत्रकार की शर्मनाक हरकत

Advertisement

Advertisement

()