The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • DU Professors Dance On Jhoome Jo Pathaan With Students Viral Video

स्टूडेंट्स के साथ 'झूमे जो पठान' पर जमकर नाचीं मैडम, 10 लाख लोगों ने देखा VIDEO

गजब का डांस किया है

Advertisement
delhi university pathaan
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
21 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 21 फ़रवरी 2023, 02:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

किंग खान शाहरुख (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म पठान (Pathaan) का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये कमा चुकी है. फिल्म से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Pathaan Videos Viral On Social Media) हुए हैं. किसी में दर्शक सिनेमाघरों में पैसे उड़ा रहे हैं तो किसी में विकलांग शख्स दोस्त के साथ फिल्म देखने आया है. अगर आपने पठान के ये वीडियो नहीं देखे हैं तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. इसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी की कुछ महिला प्रोफेसर पठान के गाने झूमे जो पठान (Delhi University Professors Danced On Jhoome Jo Pathaan With Students Viral Video) पर मस्त डांस कर रही हैं.

प्रोफेसर्स के साथ स्टूडेंट्स भी बीट्स मिला रही हैं. ये वायरल डांस वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट का है. वीडियो में दिख रहा है कि पहले स्टूडेंट्स गाने की बीट पर डांस कर रही हैं. फिर साड़ी पहने चार टीचर्स आती हैं और गाने पर गजब डांस करती हैं. वीडियो 12 फरवरी को कॉमर्स डिपार्टमेंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसे 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. पहले आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...

Image embed

वीडियो को देख लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि चारों मैम ने कमाल का डांस किया है. किसी ने कहा कि ऐसे प्रोफेसर्स तो हम भी डिजर्व करते हैं.' किसी ने लिखा कि सबसे अच्छा डांस यलो साड़ी वाली मैम ने किया है.' एक यूजर ने लिखा कि हमारे जमाने में ऐसी टीचर नहीं हुआ करती थीं.' कुल मिलाकर सोशल मीडिया यूजर्स को तो इन मैमों का डांस काफी पसंद आ रहा है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: बागेश्वर बाबा के भाई ने दलित परिवार को धमकाया, लोगों ने किसे निशाने पर लिया?

Advertisement

Advertisement

()