चेन्नई से खबर है. सोमवार रात एक आदमी नशे में धुत्त, लुढ़कते-पुढ़कते पहुंच गयाएगमोर पुलिस स्टेशन. छाती चौड़ी कर के बोला मैं बहुत बड़ा वाला राउडी हूं. पुलिस कोलगा कि नशे में बकवास कर रहा है. लगता है तमिल कॉमेडियन का बहुत बड़का वाला फैन है.जो हर मूवी में अपने आप को इंट्रोड्यूस करने के लिए एक ही डायलॉग चिपकाता है. इसकेबाद उसे इग्नोर कर दिया. वो आदमी बार-बार कहता रहा कि मैं राउडी हूं. फिर एक झटकेमें उसने कह दिया, 'कन्नागी नगर में हुए मर्डर में मैं भी शामिल था.' तब पुलिस केतोते उड़ गए. बिना टाइम वेस्ट किए धर लिया उस आदमी को. और भर दिया जेल में. पूछताछहुई तो पता चला कि उसका नाम संतोष कुमार है. लोग उसे नंदू के नाम से जानते हैं.पहले पुदुपेट के कूअम नदी के किनारे अपने परिवार के साथ रहता था. कुछ दिन पहले हीकन्नागी नगर में शिफ्ट हुआ था. ठेला खींच कर घरबार चला रहा था. कन्नागी नगर पुलिसका कहना है कि संतोष लगातार नशे की हालत में बोले जा रहा है कि वो उस ट्रिपल मर्डरका दोषी है. पुलिस उसे छोड़ नहीं रही, क्योंकि वो कोई भी चांस नहीं लेना चाहती है.क्या था ट्रिपल मर्डर मामला?30 अक्टूबर. दिवाली के दिन दो गैंग में मार-काट मच गई थी. जिसमें एस कालिया उर्फरंजीत कुमार, टी सेबास्टियन उर्फ मिलर और शक्तिवेल नाम के तीन लोग मारे गए थे. येतीनों गांजा बेचते थे. इलाके में दूसरा गैंग भी था जो गांजा बेचता था. और ये तोजगजाहिर है कि सेम प्रोफेशन में अगर दो लोग हों तो, एक-दूसरे से दोनों की कभी नहींबनती. वैसा ही कुछ सीन यहां भी था. घटना के बाद पुलिस ने 8 लोगों को अरेस्ट कियाथा. आगे की जांच के लिए स्पेशल टीम को लगा दिया गया है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िये.... 'वन रैंक, वन पेंशन' के लिए पूर्व सैनिक ने जंतर-मंतर पर कीखुदकुशी 'मैंने एनकाउंटर का वीडियो बनाया था, पुलिस वाले ने फोन छीन लिया'