The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • drunk man dies after snake bite viral video deoria uttar pradesh

'भोलेनाथ का बाप हूं... काट मुझे काट', सांप ने सच में काट लिया, 22 साल के युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुई इस घटना का वीडियो वायरल है. मृतक युवक रोहित जायसववाल ने शराब पी हुई थी. वो अंट-शंट बातें करते हुए सांप से खतरनाक खेल कर रहा था.

Advertisement
pic
6 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2023, 10:27 PM IST)
uttarpradesh drunk man snake viral video
जब युवक सांप को जीभ पर बैठाता है, उसी समय सांप उन्हें काट देता है. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सांप से खतरनाक खेल खेलना एक आदमी की जिंदगी पर भारी पड़ गया. वो शराब के नशे में सांप को गले से लपेटकर अंट-शंट बातें कर रहा था. खुद को 'भोलेनाथ का बाप' कह रहा था. सांप को चुनौती दे रहा था कि उसमें हिम्मत है तो काटकर दिखाए. सांप ने स्वभावतः उसे काट लिया. खबर ये है कि उस शख्स की मौत हो गई है (Drunk man challenges snake to bite video).

आजतक से जुड़े राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक़ वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले के अहिरौली गांव का है. वीडियो में दिख रहे युवक का नाम रोहित जायसवाल है. रोहित सिर्फ 22 साल का था. वो 6 भाइयों और बहनों में सबसे छोटा था. 4 नवंबर की रात रोहित कथित तौर पर शराब के नशे में धुत था. उसी समय उसने किसी से वीडियो बनवाना शुरू करवाया.

वायरल वीडियो में रोहित पहले सांप को अपने हाथ में उठाता है, गाली देता है, फिर बोलता है, 

“मैं महाकाल का बाप हूं. आ मुझे काट.”

इसके बाद रोहित सांप को कई बार ज़मीन पर गिराता है. बीच में सिगरेट पीता है. फिर से सांप को उठाता है. गले में लपेटता है. जीभ पर सांप को रखता हैं. फिर ज़मीन पर गिरा देता है. वो सांप को हाथ से मारता है. फिर उसको लटकाता है. इस बीच सांप सिकुड़ कर बैठ जाता है. लेकिन रोहित यहीं नहीं रुकता. वो वापस सांप को उठाकर जीभ पर रखता है. इसी बीच सांप ने उसे काट लिया.

वायरल वीडियो देखकर लगता है कि इसकी शूटिंग के वक्त घटनास्थल पर और भी लोग मौजूद थे. पीछे से उनकी आवाज़ भी सुनी जा सकती है. उनमें से किसी ने भी रोहित को ऐसा करने से नहीं रोका. 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक खुखुंदू छाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि रोहित की मौत सांप के काटने से हुई है. उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव पर सांप की तस्करी के आरोप, लेकिन सांप का नश्शा होता कैसा है? 

Advertisement

Advertisement

()