The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Drunk girl hurting and abusing Uber Taxi driver

दारु पीकर कैब वाले के बताशे फोड़ रही लड़की का वीडियो वायरल

लड़की नशे में धुत थी. न कानून का डर न देखने वालों का. तो लगी टैक्सी ड्राइवर के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करने.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2016, 12:20 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय विदेशों में नाम कमा रहे हैं. कुछ लगे हाथ बदनाम भी हुए जा रहे हैं. एक वीडियो वायरल हो रहा है. भारतीय मूल की एक लड़की उबर टैक्सी ड्राइवर के साथ हाथापाई कर रही है. ड्राइवर बेचारा आस-पास के लोगों से पुलिस को बुलाने को कह रहा है. लेकिन लड़की को उससे भी फर्क नहीं पड़ता. लडकी के हाथ-पैर चल रहे हैं, उसी स्पीड से मुंह भी. और मुंह से गालियां बरस रही हैं. यह सब एक पब्लिक इलाके में लगभग 5 मिनट चलता रहा. खुर्क फिर भी न मिटी तो ड्राइवर की गाड़ी में जा बैठी और गाड़ी चलाने को कहा.  ड्राइवर झगड़े को अवॉइड करने के लिए गाड़ी से बाहर आ जाता है. पर लड़की का नशा और गुस्सा अभी भी सातवें आसमान पर है. गाड़ी का सारा सामान निकालकर बाहर फेंकने लगती है. ड्राइवर वहीं खड़ा पुलिस को फोन करता रहता है. वीडियो आप भी देखिए. https://www.youtube.com/watch?v=Bvq07KBfhnQ

Advertisement

Advertisement

()