The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • drone strike in moscow area russia indian worker killed three injured

यूक्रेन ने लिया रूसी बमबारी का बदला! मॉस्को पर दागे सैकड़ों ड्रोन, एक भारतीय की भी मौत

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि बीते 24 घंटों के भीतर पूरे देश में 1,000 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोेन्स को इंटरसेप्ट किया गया. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने रात भर में कम से कम 81 ड्रोन को मार गिराया.

Advertisement
pic
17 मई 2026 (पब्लिश्ड: 09:07 PM IST)
drone strike in moscow area russia indian worker killed three injured
रूस के मॉस्को में ड्रोन स्ट्राइक के बाद निकलती आग की लपटें (PHOTO- India Today via Reuters)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रूस और यूक्रेन की जंग को शुरु हुए 1 हजार 543 दिन हो चुके हैं. फिर भी दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं. शांति की कई कोशिशों के बावजूद हमले नहीं थम रहे. इस जंग ने सिर्फ यूक्रेन और रूस ही नहीं बल्कि और अन्य देशों को भी प्रभावित किया है. हालिया घटना में रूस पर यूक्रेन के हमले में एक भारतीय कामगार की मौत हो गई. साथ ही 3 लोग घायल भी हुए हैं. रूस के भारतीय दूतावास ने कहा कि उसके अधिकारियों ने हमले वाली जगह का दौरा किया और अस्पताल में घायल कामगारों से मुलाकात की.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि बीते 24 घंटों के भीतर पूरे देश में 1 हजार से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोेन्स को इंटरसेप्ट किया गया. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने रातभर में कम से कम 81 ड्रोन को मार गिराया है. इन हमलों से कई इलाकों में रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 3 लोग मॉस्को एरिया के थे. साथ ही रूस के बेलगोरोड एरिया में भी एक मौत हुई है. बेलगोरोड की सीमा यूक्रेन से लगती है.

भारतीय दूतावास ने क्या कहा है?

रूस में मौदूद भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर हमले की जानकारी दी है. दूतावास ने अपने बयान में कहा, 

भारतीय दूतावास जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त करता है और कामगारों को जरूरी मदद मुहैया कराने के लिए कंपनी के मैनेजमेंट और लेकल अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है.

हालांकि हमले के पीड़ितों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. 

Indian Embassy Moscow
रूस में मौजूद भारतीय दूतावास की पोस्ट (PHOTO- Screengrab from X)
ड्रोन अटैक में कई लोगों की मौत

पूरे रूस में हुए ताबड़तोड़ ड्रोन हमलों में कई लोगों की मौत हुई है. मॉस्को के रीजनल गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव के मुताबिक मॉस्को के नॉर्थ में मौजूद खिमकी में एक घर पर मलबा गिरने से एक महिला की मौत हो गई. वहीं मितिशची डिस्ट्रिक्ट के पोगोरेल्की गांव में दो लोगों की जान चली गई. इन हमलों के दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं. घायलों में से कुछ के मॉस्को की तेल रिफाइनरी के पास होने की खबरें मिली हैं. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि रिफाइनरी चालू है और हमले में उसे कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है.

प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने शेयर किया हमले का वीडियो

यह ड्रोन हमले रूस के कीव (यूक्रेन की राजधानी) पर सबसे तगड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद हुए हैं. यह हमला इस युद्ध के बाद से सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है. रूसी बमबारी के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहले ही जवाबी कार्रवाई का वादा किया था. हमले के बाद उन्होंने कहा कि ये रूस के लिए यूक्रेन का जवाब है. प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है. वीडियो में निशाना बनाए गए इलाकों से धुआं उठता दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि ये हमले यूक्रेन के शहरों और नागरिकों पर रूस के लगातार हमलों के जवाब में किए गए हैं.

वीडियो: ईरान के Shahed-136 ड्रोन्स से परेशान अमेरिका, अब यूक्रेन से लेगा मदद

Advertisement

Advertisement

()