The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Driver sets 5 buses of Atmaram Travels on fire in Mumbai over money dispute

पैसों को लेकर मालिक से विवाद हुआ, पूर्व ड्राइवर ने तीन करोड़ की पांच बसें फूंक दी!

इन बसों का इंश्योरेंस भी नहीं था.

Advertisement
pic
24 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 24 जनवरी 2021, 10:56 AM IST)
Img The Lallantop
मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फोटो-आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more
मुंबई में एक शख्स ने पांच बसों में आग लगा दी. जिस ट्रैवल एजेंसी की बसों को उसने आग लगाई, उस एजेंसी में वो ड्राइवर के तौर पर काम कर चुका था. मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के सामने जब ये पूरा मामला खुला तो वो भी हैरान हो गई. आखिर ये शख्स बसों को क्यों आग लगाता था, कैसे पुलिस आरोपी तक पहुंची? MHB पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पी. येले ने बताया कि एक महीने में आत्माराम ट्रैवल एजेंसी की पांच बसों में आग लग गई. 24 दिसंबर 2020 को तीन बसे जल गईं. और फिर 21 जनवरी को दो और बसों में आग लग गई. पुलिस के सामने सवाल ये था कि आखिर एक ही ट्रैवल एजेंसी की बसों में ही आग क्यों लग रही है. ये मामला पुलिस के लिए काफी असामान्य था. पुलिस इसकी जांच में जुटी थी. इसी दौरान पुलिस को एक हिन्ट मिला. आत्माराम ट्रैवल एजेंसी ने अपने एक पूर्व कर्मचारी पर शक जताया. दरअसल एजेंसी के मालिक और ड्राइवर के बीच भुगतान को लेकर विवाद हुआ था. ट्रैवल एजेंसी की तरफ से बताया गया कि कोरोना के दौर में उसे ड्राइवरों की आवश्यकता थी, इस दौरान 24 साल के अजय सारस्वत को काम पर रखा गया था. अजय ने केवल 10 दिन ही काम किया था. अजय जिस बस को चला रहा था, उसका गोवा में एक एक्सीडेंट भी हुआ था. इस कारण एजेंसी ने अजय को कुछ कम पैसे दिए थे. इसी कारण काफी कहासुनी भी हुई थी. पुलिस ने शक के आधार पर अजय को थाने में बुलाया और पूछताछ की. अजय ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि वो माचिस से बस के पर्दों में आग लगाता था जिसके बाद बस अपने आप आग पकड़ लेती थी. उसने बताया कि एजेंसी से बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया था. जिन बसों को अजय ने आग के हवाले किया था उनका बीमा भी नहीं था. ऐसे में एजेंसी को करीब तीन करोड़ 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ. पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

Advertisement

()