'महिला के सम्मान' में लड़ने वाली स्वाति ने दहेज के लिए भाभी को घर से निकाला!
स्वाति ने सफाई दी, कहा "2005 की बात है. फिर केस से नाम हट गया, अभी कोई मामला नहीं चल रहा."
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दयाशंकर को भूले नहीं होगे. इस वक्त हर चैनल में नीचे की पट्टी में उनका नाम चलता है. मायावती को उल्टा सीधा बोल दिए थे. फिर FIR हो गई. फरार चल रहे हैं आजकल. उनकी तरफ से मोर्चा संभाला उनकी पत्नी स्वाति सिंह ने. क्योंकि BSP में भी बड़े 'महिला सम्मान करने वाले' हैं. जो दयाशंकर की पत्नी और बेटी को पेश करने की बात कर गए थे. लेकिन लेटेस्ट अपडेट ये है कि महिला के सम्मान की बात उठाने वाली स्वाति सिंह के खिलाफ खुद महिला उत्पीड़न का केस हुआ था.
मामला ये है कि स्वाति के सगे भाई की पत्नी जिनका नाम है आशा सिंह. उनको घर से निकाला था स्वाति ने. उसका तलाक भी नहीं हुआ कि भाई की दूसरी शादी करा दी. इसकी शुरुआत हुई थी दहेज की मांग से. तीन लाख रुपए उससे मांगे जाते थे. नहीं दिए तो कहानी घर से बाहर करने तक पहुंच गई.
लखनऊ के आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज है. उसमें नामजद हैं-
लेकिन, लेकिन, लेकिन...
एक और लेकिन...
इसके बाद ADG लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह ने कहा, 'स्वाति सिंह पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज हुआ था. उस मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. अब मामला कोर्ट में है और आखिरी फैसले का इंतजार है.'

आशा सिंह के पति पुनीत सिंह ससुर वीरेंद्र कुमार सिंह सास आशा सिंह (सास-बहू दोनों का नाम आशा है) और खुद स्वाति सिंह.ये बात भी आई कि लखनऊ के ही एक थाने में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस कर चुकी हैं स्वाति. पति से बनती नहीं उनकी. इसलिए मायके में रहती हैं. पुलिस से उनको सुरक्षा मिली हुई है. रामनगर गांव जिला बलिया उनका मायका है.
FIR जिसमें स्वाति सिंह का नाम है.
लेकिन, लेकिन, लेकिन...
इस मामले में स्वाति सिंह ने अपनी तरफ से सफाई भी दी है. उनने कहा ये बात 2008 की है. मैं प्रेग्नेंट थी. मायके में रहती थी. भैया-भाभी में लड़ाई होती थी. तब भाभी ने दहेज़ उत्पीड़न का केस किया तो मेरा नाम भी लिखा दिया बाकी सब घरवालों के साथ. हालांकि बाद में मेरा नाम हटा दिया गया. अब मुझ पर कोई मामला नहीं चल रहा.इस बात पर कि दयाशंकर सिंह से उनकी अनबन चल रही थी और तलाक तक होने को था. उनने कहा जैसी पति-पत्नी में अनबन होती थी वैसे वाली थी. अब सब सही चल रहा है. सुलह हो चुकी है. स्वाति सिंह के भाई पुनीत बताए, उनकी बीवी से उनका केस आज भी अदालत में चल रहा है. मामला आज तक सुलझा नहीं है.